वायरल न्यूज़

VIRAL VIDEO: गर्दन को बेल्ट में फंसाकर क्यों झूल रहे हैं यहां के लोग, जानें क्या है माजरा

हाल में ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग अपने गले में बेल्ट लगाकर झूला झूल रहे हैं। आखिर वे ऐसा क्यों कर रहे हैं, आइए जानते हैं इस बारे में।

Image

गर्दन में बेल्ट लगाकर झूलते लोग (X/@HowThingsWork_)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक U शेप्ड पैडेड बेल्ट को अपनी ठोड़ी या गर्दन के नीचे लपेटकर पेड़ों या जिम बार पर लटक रहे हैं और धीरे-धीरे झूल रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों को यह बिल्कुल समझ नहीं आया कि ये लोग भला इस तरह क्यों लटक रहे हैं।

कहां का है यह वीडियो और क्यों लोग ऐसे लटक रहे हैं?

वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @HowThingsWork_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को चीन के शेनयांग प्रांत का बताया जा रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि बेल्ट में गर्दन फंसाकर झूल रहे ये लोग अपनी अनिद्रा की बीमारी का इलाज कर रहे हैं। इस इलाज को ‘नेक हैंगिंग’ थेरेपी कहते हैं। इस थेरेपी में लोगों को अपनी गर्दन में उस बेल्ट को लगाकर 2-3 मिनट तक झूलना होता है। इससे अनिद्रा की बीमारी दूर होती है। वीडियो में यह भी दावा किया गया है कि कुछ लोगों को इस थेरेपी से काफी मदद भी मिली है। कुछ लोग तो इसे रोजाना का रूटीन बना चुके हैं।

किसने की इस थेरेपी की शुरुआत

वीडियो के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने इस थेरेपी के बारे में विस्तार से बताया। जहां उसने कहा कि इसे थेरेपी की शुरुआत शेनयांग में रहने वाले एक 57 साल के आदमी सन रोंगचुन (Sun Rongchun) ने की थी। रोंगचुन को खुद साइटिका और सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस था। वे अक्सर सिरदर्द, चक्कर और रात भर नींद न आने की समस्या से जूझते रहते थे। रोगचुन का यह दावा था कि छोटे-छोटे जोड़ों के dislocation से ये सारी समस्याएं होती हैं।

शख्स ने बनाया यह डिवाइस

ऐसे में उन्होंने एक खास पैडेड डिवाइस बनाया, जिसे ठोड़ी के नीचे लगाकर लटकने से रीढ़ की हड्डी स्ट्रेच होती है। अब वे पार्क में इसे फ्री में सबको सिखाते हैं और यहां तक कि नेशनल पेटेंट भी ले चुके हैं। एक महिला ने वीडियो में बताया, “मेरी गर्दन पहले बहुत खराब थी। रात को लेटते ही तकलीफ होती थी। दो साल से यह एक्सरसाइज कर रही हूं – अब नींद भी अच्छी आती है और गर्दन की समस्या भी गायब है।”

वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर कुछ अन्य यूजर्स के भी कमेंट आए हैं। जहां कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि, “चीन वाले पागल हैं।” तो कुछ कह रहे हैं कि, “अगर काम कर रहा है तो क्यों नहीं? इसे जरूर आजमाना चाहिए।”

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article