अंकल ने अपने दिमाग का 100% कर लिया इस्तेमाल! चूहा पकड़ने के लिए बनाई ऐसी मशीन कि कारीगरी देख हैरान रह गए लोग

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ने अपने दिमाग का इस्तेमाल करते हुए चूहों को पकड़ने वाली ऐसी मशीन बनाई है जिसे देख हर कोई हैरानी जता रहा है। वीडियो को सोशल साइट एक्स पर शेयर किया गया है।

सोशल मीडिया की इस हैरत भरी दुनिया में हर रोज कुछ ना कुछ ऐसा वायरल होते रहता है जो लोगों को हंसाने के साथ-साथ उन्हें सोचने पर भी मजबूर कर देता है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक 'अंकल' ने अपने दिमाग का 100 प्रतिशत इस्तेमाल करते हुए ऐसा आविष्कार कर डाला कि लोग हैरान रह गए।

rat-catching machine

चूहा पकड़ने वाली मशीन (X/@RolexRuler)

अंकल ने चूहा पकड़ने के लिए बनाई अद्भुत मशीन

दरअसल, अंकल ने अपने दिमाग की असाधारण शक्ति से चूहा पकड़ने के लिए एक अनोखी मशीन बनाई है। ये मशीन इतनी स्मार्ट और कारगर है कि चूहा इससे बचकर भाग ही नहीं सकता। साथी ही, अंकल की ये मशीन बेहद ही किफायती है। इसे बनाने में न कोई महंगा सामान, न कोई हाई-टेक गैजेट, और ना ही कोई हाई-फाई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। अगर इसे बनाने में कुछ लगा है तो वो है बस देसी जुगाड़ और थोड़ी सी मेहनत।

End of Feed