शिवरात्रि पर पूरा देश भगवान भोलेनाथ के भक्ति में डूबा हुआ नजर आया। सुबह से ही मंदिरों में महादेव के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। हर कोई भगवान शिव के चरणों में गिरकर दुआ में कुछ ना कुछ अपने लिए मांग रहा था। चूंकि महादेव अत्यंत भोले-भाले माने जाते हैं तो वे अपने भक्तों पर तुरंत ही प्रसन्न हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी शिवरात्रि की धूम खूब देखने को मिली। जहां शिवरात्रि पर शिव मंदिर पहुंचे भक्तों के कई वीडियो वायरल हुए लेकिन इस लड़की के वीडियो ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा।
सोशल मीडिया पर छा गई यह लड़की (X/@veejuparmar)
भगवान शिव से कैसा वर मांगा आपने?
शिवरात्रि के मौके पर यह लड़की फिलहाल इंटरनेट सेंसेशन बनी हुई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की शिव मंदिर से भगवान शंकर के दर्शन कर बाहर निकल रही है। तभी एक कंटेंट क्रिएटर लड़का अपने हाथ में कैमरा और माइक लिए पहुंच जाता है। वह उस लड़की को रोककर पूछता है कि आप कैसा वर ढूंढ रही हैं? इस पर लड़की चौंक जाती है और वह पूछती है क्या! फिर लड़का अपनी बात को बदलते हुए पूछता है कि आपने शिव जी से क्या मांगा?
ये भी पढ़ें: महादेव बने दो बच्चों में हो गई भिड़ंत, 60 रुपए के लिए हुई हाथापाई, बनारस के घाट यह Video खूब हो रहा वायरल
वीडियो पर लोगों ने खूब लुटाया अपना प्यार
लड़के के इस सवाल पर लड़की ने जो जवाब दिया वह सुनकर लड़का शर्म से गुलाबी हो गया। दरअसल, लड़की ने कहा कि, "कुछ मांगे नहीं, आपके जैसा वर ढूंढ रहे हैं।" यह सुनते ही लड़का मुस्कुरा देता है और लड़की की भी प्यारी सी स्माइल कैमरे में कैद हो जाती है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @veejuparmar नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है।
वीडियो पर लोगों ने लड़के के खूब लिए मजे
वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां कई लोगों ने लड़की की खूबसूरती और प्यारी सी स्माइल की जमकर तारीफ की है तो कई लोगों ने लड़के के शर्माने पर मजेदार कमेंट कर खूब चटकारे लिए हैं। जैसे एक यूजर ने लड़की की खूबसूरती की तारीफ करते हुए लिखा, "यहां तो कोई भी पिघल जाएगा।" दूसरे ने लड़के के मजे लेते हुए लिखा, "अब भाई को चार दिन नींद नहीं आएगी।"डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
