वायरल न्यूज़

“65 करोड़ भी लगा देता!” पत्नी के प्यार में पति ने बनवाया लाखों रुपये का मंदिर, कहानी जानकर भावुक हो जाएंगे आप

Viral Video: बिहार के छपरा की एक भावुक प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। एक व्यक्ति की पत्नी ने मुश्किल हालात में अपने सपनों और गहनों तक की कुर्बानी देकर पति को पढ़ाया और आगे बढ़ने में मदद की।

Image

पत्नी के प्यार में पति ने बनवा दिया मंदिर, देखें वीडियो (Instagram/Indians)

Viral Video: बिहार के छपरा (Chapra love story) से जुड़ी एक अनोखी प्रेम कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इस कहानी ने लोगों को भावुक कर दिया है और रिश्तों की असली अहमियत समझने पर मजबूर कर दिया है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति की शादी बहुत कम उम्र, यानी लगभग 17 साल में हो गई थी। उस समय परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी और जीवन में कई परेशानियां थीं। ऐसे मुश्किल दौर में उनकी पत्नी ने हमेशा उनका साथ दिया। उन्होंने अपने सपनों को पीछे छोड़कर पति की पढ़ाई और भविष्य को महत्व दिया।

कहा जाता है कि पत्नी (Temple in wife memory viral video) ने अपने गहने तक बेच दिए, ताकि उनके पति पढ़ाई कर सकें और जिंदगी में आगे बढ़ सकें। जब पति अपने लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत कर रहे थे, तब पत्नी ने बिना किसी शिकायत के घर और परिवार की जिम्मेदारी संभाली। उनके रिश्ते की सबसे बड़ी ताकत भरोसा, प्यार और समझदारी थी। समय के साथ मेहनत रंग लाई और वह व्यक्ति जिंदगी में सफल हो गया।

पत्नी की याद को हमेशा जिंदा रखने के लिए उठाया ये कदम

आर्थिक स्थिति भी बेहतर हो गई और जीवन बदलने लगा। लेकिन जब उन्होंने पीछे मुड़कर अपनी जिंदगी को देखा, तो उन्हें एहसास हुआ कि जिस शख्स ने हर मुश्किल में उनका साथ दिया, वह अब उनके साथ नहीं था। उनकी पत्नी का निधन हो चुका था। यही बात इस कहानी को और भावुक बना देती है। पत्नी की याद को हमेशा जिंदा रखने के लिए उन्होंने एक खास फैसला लिया। उन्होंने करीब 65 लाख रुपये खर्च करके एक मंदिर बनवाया और उसमें अपनी पत्नी की मूर्ति स्थापित करवाई। उनका कहना है 65 लाख क्या अगर 65 करोड़ भी होते, तो वह भी पत्नी के सच्चे प्यार में कुर्बान कर देते।

उनका कहना है कि उनकी पत्नी उनके लिए किसी देवी से कम नहीं थीं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनके पास इससे ज्यादा पैसा होता, तो वह भी अपनी पत्नी के प्यार के लिए खर्च कर देते। इस कहानी का वीडियो सोशल मीडिया (Bihar viral video) पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे सच्चे प्यार और त्याग की मिसाल बता रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि आज के समय में ऐसा समर्पण बहुत कम देखने को मिलता है। यह कहानी बताती है कि जीवन में सफलता और पैसा तभी मायने रखते हैं, जब अपने लोग साथ हों। प्यार, भरोसा और साथ निभाना ही किसी भी रिश्ते की असली ताकत होती है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article