वायरल न्यूज़

गिरकर भी नहीं मानी हार, छोटे चैंपियन ने टेबल टेनिस कोर्ट पर जो गेम दिखाया, वह देख आप भी ठोकेंगे ताली

सोशल मीडिया इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक छोटा सा बच्चा टेबल टेनिस खेलते हुए दिखाई दे रहा है। मैच के दौरान एक पल ऐसा भी आता है, जब वह बच्चा जोरदार शॉट मारने की कोशिश में बैलेंस खो बैठता है और गिर पड़ता है लेकिन वह हार नहीं मानता।

Image

टेबल टेनिस खेलते बच्चे (X/@Thebestfigen)

हौसला, लगन और कभी हार न मानने की भावना का जीता-जागता उदाहरण पेश करता एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक छोटे से बच्चे ने टेबल टेनिस कोर्ट पर अपना जो जलवा दिखाया उसे शायद ही कोई भूल सकता है।

टेबल टेनिस कोर्ट पर बच्चे ने दिखाया तगड़ा गेम

वीडियो में एक छोटा सा बच्चा टेबल टेनिस खेलते हुए दिखाई दे रहा है। मैच के दौरान एक पल ऐसा आता है, जब बच्चा जोरदार शॉट मारने की कोशिश में बैलेंस खो बैठता है और नीचे गिर पड़ता है लेकिन ऐसी स्थिति में भी वह विपक्षी खिलाड़ी से हार नहीं मानता। अगली बॉल जैसे ही उसके पाले में आती है, वह गिरे होने के बावजूद तुरंत शॉट लेता है और विरोधी प्लेयर को धूल चटा देता है।

बच्चे का शानदार गेम देख आप भी बजाएंगे ताली

बच्चे के इस शानदार गेम को देख वहां मौजूद रेफरी को पहले तो हंसी आती है लेकिन फिर बाद में वह ताली बजाकर उसका मनोबल बढ़ाते हुए उसकी तारीफ करती है। उसकी इस जुझारू भावना को देखकर आप भी उसके लिए ताली बजाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। वीडियो में बच्चे का चेहरा देख ऐसा लग रहा है जैसे उसमें ना तो कोई डर है और न कोई शिकायत, बस उस पर जीतने का जुनून सवार है। जो खेल के मजे को दोगुना कर दे रहा है।

लोग कर रहे हैं बच्चे की तारीफ

इस प्रेरणादायक वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Thebestfigen नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वहीं वीडियो पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आई हैं। जहां लोग उस बच्चे की खूब तारीफ कर रहे हैं। जैसे एक यूजर ने बच्चे की तारीफ में लिखा कि, "असली जीत स्कोरबोर्ड पर नहीं, बल्कि मन की हिम्मत में छिपी होती है।" दूसरे ने लिखा, "यही है असली स्पोर्ट्समैनशिप।" तीसरे ने लिखा, "गिरना कोई बड़ी बात नहीं, गिरकर उठना ही असली खेल है।" तीसरे ने लिखा, "इस उम्र में इतना हौसला! सलाम है इस चैंपियन को।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article