वायरल न्यूज़

महादेव बने दो बच्चों में हो गई भिड़ंत, 60 रुपए के लिए हुई हाथापाई, बनारस के घाट यह Video खूब हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो देखने को मिल रहा है। जो बनारस के घाट का बताया जा रहा है। इस वीडियो में महादेव बने दो बच्चों को एक-दूसरे से लड़ते हुए देखा जा सकता है।

Image

महादेव बने दो बच्चे आपस में भिड़े (X/@Prajapat204)

बनारस ऐसी जगह है जहां की गलियों और घाटों पर अक्सर कुछ ना कुछ ऐसा नजारा देखने को मिल जाता है, जो बनारस को पूरी दुनिया से अलग बनाता है। हाल में एक ऐसा ही नजारा बनारस के घाट पर देखने को मिला। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

महादेव बने बच्चों की एक-दूसरे से हुई भिड़ंत

वीडियो में देखा जा सकता है कि दो छोटे बच्चे जिन्होंने महादेव का रूप धारण किया हुआ है। वे एक-दूसरे से लड़ रहे हैं। उनमें से एक बच्चा कद-काठी से थोड़ा बड़ा है और दूसरा बच्चा कद-काठी और उम्र में भी थोड़ा छोटा है। वीडियो में बड़े बच्चे को छोटे वाले पर हावी होता देखा जा सकता है। इस मजेदार पल का वीडियो वहां से गुजर रहे एक शख्स ने बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जो अब खूब वायरल हो रहा है।

झगड़े के बीच शख्स ने किया बीच-बचाव

वीडियो में शख्स को दोनों बच्चों को शांत कराते हुए देखा और सुना जा सकता है। शख्स वीडियो में बताता है कि बनारस में दो महादेव के बीच लड़ाई हो गई है। दो महादेव में जोरदार भिड़ंत हो गई है। फिर वह उन बच्चों के पास जाता है और उनसे लड़ाई की वजह पूछता है। इसके बाद वह बड़े वाले महादेव बने बच्चे को समझाता है कि ये तुमसे छोटा है ना, इसे छोड़ दो, जाने दो। इस पर वह बच्चा पूरे बनारसी अंदाज में उस शख्स को जवाब देता है कि हम बहुत देर से सोच रहे थे कि इसे ना मारें लेकिन ये मान ही नहीं रहा है और सिर पर चढ़ा जा रहा है। फिर वह शख्स उससे पूछता है कि क्या हुआ, क्या किया है इसने?

60 रुपए के लिए हुई थी लड़ाई

इस पर छोटा बच्चा अपनी सफाई में कहता है कि मैंने इसे 60 रुपए उधार दिए थे लेकिन इसने वह पैसे नहीं लौटाए, फिर वह बड़ा बच्चा कहता है कि इसने भी मेरे पैसे लिए थे। ऐसे में शख्स उन दोनों बच्चों से लड़ाई रोकने की अपील की और कहा कि वे पैसे उससे ले ले मगर लड़ाई ना करें। फिर भी बच्चे उसकी सुनते नहीं हैं और गुत्थम-गुत्थी करते रहते हैं। इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Prajapat204 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 4 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 5700 लोगों ने लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article