Viral Video: जब भूख और प्यास लगती है तो कुछ भी समझ नहीं आता है। इंसान तो इंसान इस दौरान जानवर और जीव-जंतु भी कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक गिलहरी से जुड़ा है। वीडियो में गिलहरी पानी के लिए इंसानों से हाथ जोड़कर मिन्नतें करती दिखाई दे रही है। इस वीडियो को देखकर आपको गिलहरी पर तरस आ जाएगा। इसके साथ ही आप पानी की भी कीमत समझ पाएंगे कि जब प्यास लगती है तो कैसा महसूस होता है।
प्यासी गिलहरी (ट्विटर)
प्यास के मारे तड़प रही थी गिलहरी
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गिलहरी प्यास से तड़पते हुए इधर-उधर भाग रही थी। उसे जोरों की प्यास लगी थी। इस दौरान उसे कहीं पानी नहीं मिल रहा था। तभी गिलहरी को एक युवक नजर आता है, जिसके हाथ में पानी की बोतल दिखाई देती है। गिलहरी की तेज नजर पानी की बोतल पर पड़ती है और वह शख्स के पास पानी मांगने पहुंच जाती है। आप देख सकते हैं कि गिलहरी शख्स के पास पहुंचकर पानी के लिए मिन्नतें करने लगती है। सबसे हैरान करने वाला नजारा तब दिखता है जब गिलहरी हाथ जोड़कर पानी के लिए मिन्नत करती है। देखें वीडियो-
पानी की कीमत को समझिए...💧 t.co/hBPtbEaI65
— ANI (@ANI) Jan 13, 2023
वीडियो के अंत में जो दिखाई देगा, उसने लोगों के दिल को जीत लिया है। आप भी यह नजारा देखकर कह उठेंगे कि इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। वीडियो के सबसे अंत में आप देख सकते हैं कि युवक पानी की बोतल का ढक्कन खोलकर गिलहरी की प्यास बुझाता है। आप देख सकते हैं कि गिलहरी सारा पानी पी जाती है। शख्स प्यासी गिलहरी को अपने हाथों से पानी पिलाता है। इसके बाद लोग शख्स की जमकर तारीफ करने लगते हैं। वीडियो को @MahantYogiG नाम के ट्विटर अकाउंंट से शेयर किया गया है।
