Chori Ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया में हर रोज ढेरों वीडियो शेयर किए जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो खूब हंसाते हैं तो कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो आपको खूब हंसाने वाला है। दरअसल वायरल वीडियो चोरी की घटना से जुड़ा है, जिसमें चोरी को इस अंदाज में अंजाम दिया गया, जिसे देखकर एक बार को दिमाग घूम जाएगा। वायरल वीडियो के बारे में दावा किया गया कि स्कूटी मालिक ने अपने वाहन को चोरी से बचाने के लिए इसे खंभे से बांध दिया।
स्कूली खंभे से बांधकर थोड़ी देर के लिए गया था शख्स। (Photo/Instagram)
खंभे से बांध दी स्कूटी
स्कूटी को खंभे के साथ लॉक कर मालिक को लगा कि उसका वाहन अब चोरी नहीं होगा। मगर इसकी यही सोच बड़ी गलती साबित हुई। स्कूटी लॉक करके शख्स जब बाद में वापस आया तो उसके होश उड़ गए। शख्स को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ कि स्कूटी की सिर्फ बॉडी बची है। चोरी उसका इंजन और दोनों पहिए ही चुराकर ले गए।
देखिए वीडियो
वायरल वीडियो में देखेंगे कि स्कूटी की सिर्फ बॉडी खंभे से बंधी हुई है और उसका इंजन व पहिए गायब हो चुके हैं। मालूम हो कि चोरी का ये अजब-गजब मामला सोशल मीडिया में वायरल है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर 𝐌𝐫_𝐭𝐫𝐨𝐥𝐥𝐞𝐫𝐬𝐬𝐬 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
