Viral Video: चोरों द्वारा बाइक, कार या जेवर-नकदी चुराने की खबरें तो आपने अक्सर सुनी होंगी, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई चोर (Chori Video) बस डिपो में घुसकर पूरी की पूरी बस ही ले उड़े? जाहिर सी बात है ज्यादातर लोगों को जवाब ना ही होगा। जी हां, ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला और बेहद मजेदार मामला महाराष्ट्र के जलगांव जिले के बस डिपो से सामने आया है। जहां कुछ चोर डिपो में खड़ी बस को चुरा रहे थे। हालांकि, चोरों की यह 'हाई-टेक' चोरी ज्यादा देर टिक नहीं सकी और उनकी किस्मत ने ऐसा दगा दिया कि उन्हें खाली हाथ ही दुम दबाकर भागना पड़ा।
चोरों के साथ हो गया खेल (तस्वीर साभार- @AnathNagrik)
ये भी पढ़ें - VIDEO: हौसले के आगे हार गई दिव्यांगता...बिहार की यह 'लक्ष्मी' पैरों से लिख रही अपनी किस्मत, जज्बे को लोग कर रहे सलाम
चोर की फूटी किस्मत
सुबह जब डिपो कर्मचारियों को बस गायब मिली तो हड़कंप मच गया। तलाश शुरू की गई तो बस कुछ ही दूरी पर लावारिस हालत में खड़ी मिल गई। जब सीसीटीवी जांचा गया तो पूरी कहानी सामने आई। अब इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक्स पर इस वीडियो को AnathNagrik नाम के पेज से शेयर किया गया है। इतना ही नहीं यूजर्स इस वीडियो पर जमकर मजे ले रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि चोरों का दिमाग तो तेज था, पर किस्मत पंक्चर निकली। वहीं, कुछ अन्य यूजर का कहना है कि पेट्रोल खत्म होने से पहले ही किस्मत ने जवाब दे दिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
