चोरों ने ले ली गलत घर में एंट्री, स्कूटी चुराने आए थे चोर, पकड़े जाने पर अपने स्कूटर से भी हाथ धो बैठे

चोरी की वारदात से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ मजेदार तो कुच सबक देने वाले होते हैं। हाल में एक ऐसे ही चोरी की वारदात का मजेदार वाकया सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देख लोग हंसते-हंसते गिर पड़े।

कई बार लोग जाते है कुछ और करने लेकिन हो कुछ और जाता है। हाल में कुछ ऐसे ही वाकये का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि दो चोर अपने स्कूटर से एक घर में खड़ी स्कूटी चुराने के लिए आते हैं लेकिन हालात कुछ ऐसे मोड़ ले लेते हैं कि वे स्कूटी तो नहीं चुरा पाएं लेकिन उन्हें अपना स्कूटर जरूर गंवाना पड़ गया।

End of Feed