वायरल न्यूज़

Viral Video: घर के बाहर खड़ी थी Thar, अचानक घुस गया कुत्ता, अंत देखकर आंखों पर नहीं होगा यकीन

viral video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता छलांग लगाकर Thar गाड़ी में बैठ जाता है। उसके बाद जो होता है, उसे देकखर आप भी दंग रह जाएंगे।

Image

Thar के अंदर घुसा कुत्ता (तस्वीर साभार- @mahak_kapoor)

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना एक से एक हैरतअंगेज वीडियो (Shocking Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ वीडियो दिल को छू लेने वाले होते हैं। जबकि, कुछ वीडियो (Funny Video) तो इतने फनी होते हैं कि उन्हें देखकर कोई भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा।

इंसान हो या फिर जानवर कई बार ऐसी हरकत कर देते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। जबकि, कुछ मामले लोगों पर गहरा असर करते हैं। सोशल मीडिया पर आप सबने इस तरह के वीडियो देखे होंगे। एक बार फिर कुछ ऐसा ही वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसने सबको चौंका दिया है। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं एक Thar गाड़ी घर के बाहर खड़ी है। घर के अंदर से एक कुत्ता बाहर आता है और अचानक छलांग लगाकर गाड़ी के अंदर घुस जाता है। कुछ समय बाद जो होता है उसे देखकर आप भी घबरा जाएंगे। देखें वीडियो...

हैरतअंगेज नजारा

वीडियो देखकर जरूर चौंक गए होंगे। क्योंकि, गाड़ी के अंदर महिला बैठी थी। समय रहते वो गाड़ी से बाहर आ गई, वरना परिणाम कुछ भी हो सकता था। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'mahak_kapoor' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। जबकि, तीन लाख 40 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस पर हैरानी जता है, तो कुछ लोग मजे भी ले रहे हैं। कुछ का कहना है कि लगता है कुत्ते को भी गाड़ी से जाना है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article