बच्चों की प्यारी और अनमोल दुनिया को देख अक्सर हमारे चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक नन्ही बच्ची अपनी मां की जुड़वां बहन को पहली बार देख हैरान रह गई। बच्ची की इस कन्फ्यूजन को देख हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ गई।
जब पहली बार मां की जुड़वां बहन से मिली बच्ची
बच्ची और अपनी मौसी की पहली मिलन का यह वीडियो इतना क्यूट और फनी है कि लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची की मां उसे अपनी गोद में लिए अपनी जुड़वां बहन के आने का इंतजार कर रही है। अचानक मां की जुड़वां बहन को देख बच्ची हैरान हो जाती है। वह बार-बार अपनी मां की तरफ मुड़कर देखती है, फिर दोबारा मौसी की तरफ, उसके चेहरे पर हैरानी और कन्फ्यूजन साफतौर पर देखी जा सकती है।
बच्ची के कन्फ्यूज्ड एक्सप्रेशन्स देख खिल उठेगा आपका चेहरा
बच्ची बार-बार दोनों के बीच नजर घुमा रही है, जैसे सोच रही हो, "अरे, ये मम्मी दो-दो कैसे हो गईं!" वह दोनों बहनों को चौड़ी आंखें और कन्फ्यूज्ड एक्सप्रेशन्स के साथ देख रही है। बच्ची पहले तो पूरी तरह कन्फ्यूज्ड लगती है, लेकिन जैसे ही उसे समझ आता है कि ये उसकी मौसी है, वह खुशी-खुशी अपनी मौसी के गले लगकर उनकी गोद में चली जाती है। यह पूरा नजारा वाकई में दिल छू लेने वाला है।
वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल
बच्ची का यह एक्सप्रेशन इतना प्राइसलेस है कि इस वीडियो को सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @itsme_urstruly नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
