वायरल न्यूज़

Viral Video: बच्चे को बार-बार डांट रही थी मां, फिर कुत्ते ने जो किया उसने सबका दिल जीत लिया

Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मां अपने बच्चे को डांट रही थी। लेकिन, बीच में कुत्ते ने जो किया उसने अलग ही माहौल बना दिया है।

Image

दिल को छू लेने वाला नजारा (तस्वीर साभार- @dombaleashwita)

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको कब, क्या दिख जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे नजारे (Trending Video) देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं? वहीं, कुछ नजारे मन को मोहने वाले होते हैं। आप सबने भी एक से एक अनोखे वीडियो देखे होंगे। कुछ वीडियो तो सीधे दिल में उतर जाते हैं और यूजर्स उन्हें बार-बार देखना पसंद करते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। यकीन मानिए, वीडियो में कुत्ते की वफादारी देखकर आप भी जरूर भावुक हो जाएंगे और बार-बार इस क्यूट वीडियो को देखने का मन करेगा।

ये तो हम सब जानते हैं हमारे आस-पास अक्सर ऐसी चीजें होती रहती हैं, जो हमें सोचने पर मजबूर कर देती है। इनमें कुछ मामले तो मन के ऊपर गहरा छाप छोड़ देते हैं और लोग उसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक बच्चा सोफे पर बैठकर पढ़ रहा है। कुछ दूर पर कुत्ता भी खड़ा है। तभी बच्चे की मां वहां आती है और उसे डांटने लगती है। लेकिन, बीच में कुत्ता ऐसा कुछ कर देता है, जिसने लोगों का दिल छू लिया है। देखें वीडियो...

दिल को छू लेने वाला नजारा

वीडियो देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए सोच में पड़ गए होंगे। हो सकता है बार-बार इस क्यूट वीडियो को देखने का मन कर रहा होगा। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'dombaleashwita' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, तीन लाख से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। इतना ही नहीं लोग कुत्ते की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि इमोशनल करने वाला यह वीडियो है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article