लोगों के अंदर से सैयारा का वायरस अभी गया नहीं, महिला ने भजन की तरह गाया फिल्म Saiyaara का टाइटल ट्रैक

सैयारा मूवी को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है। इस मूवी में अहान पांडे और अनीत पड्डा ने लीड रोल किया है। यह मूवी सिनेमाघरों में 18 जुलाई 2025 को रिलीज हुई थी। इस मूवी ने अपनी रोमांटिक स्टोरी, शानदार डायलॉग्स और सुरीले गानों के दम पर दर्शकों का दिल जीत लिया।

सैयारा मूवी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही। इस फिल्म का जादू लोगों के सिर ऐसे चढ़कर बोल रहा था कि इसका गाना हर एक इंसान की जुबान पर रटा हुआ था। सैयारा के टाइटल ट्रैक ने भी लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। लेकिन अब सोशल मीडिया पर इस गाने का एक अनोखा वर्जन वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला ने सैयारा के टाइटल ट्रैक को भक्ति के रंग में रंगकर लोगों के सामने प्रस्तुत किया।

Women sang Saiyara tittle track as bhajan

सैयारा के गाने को भजन की तरह गाते दिखी महिला (Instagram/@_fanny_xyz)

End of Feed