एक से एक तेजस्वी लोग हैं यहां! महिला ने आवाज निकालकर कर कौवों को बुलाया, कुछ ही देर में कांव-कांव से गूंज उठा पूरा आसमान

सोशल मीडिया के इस दुनिया में लोगों के अजीबोगरीब कारनामों के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में ऐसे ही एक अद्भुत कारनामे का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें आप देखेंगे कि एक महिला अपनी आवाज से आसमान में उड़ रहे कौवों के झुंड को अपने पास बुला लेती है। वीडियो में दिख रहा यह नजारा लोगों को हैरान कर रहा है।

अपने देश में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। एक से बढ़कर एक तेजस्वी लोग यहां रहते हैं। हाल में ऐसी ही एक तेजस्वी महिला का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी अजीबोगरीब आवाज से आसमान में उड़ते कौवों को अपने पास बुला लेती है। महिला की यह अद्भुत प्रतिभा जिसने भी देखी, वह हैरान रह गया।

Viral video

महिला की आवाज सुनकर एक जगह इकट्ठे हो गए कौवे (Instagram/@funny_vi6eos)

महिला ने दिखाया अपना टैलेंट

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स महिला के साथ छत पर खड़ा है और वह महिला से कहता है कि मैंने सुना है कि आप अपनी आवाज से कौवों को अपने पास बुला लेती हैं। इस पर महिला हां में अपना सिर हिलाती है। इसके बाद वह शख्स महिला से एक बार ऐसा करके दिखाने को कहता है। जिस पर महिला हामी भर देती है। शख्स इस नजारे को अपने कैमरे में कैद कर रहा होता है। शख्स कैमरा ऊपर की ओर घुमाताहै, है, जहां किसी पक्षी का नामोनिशान तक नहीं है। वीडियो में एक शांत, खाली आसमान दिख रहा है। इसके बाद महिला आसमान में देखते हुए ठीक कौवों की तरह ही आवाज निकालने लगती है। उसकी आवाज कौवों की कांव-कांव से इतनी मिलती-जुलती है कि ऐसा लग रहा है जैसे मानो कोई कौआ ही बोल रहा हो।

End of Feed