Video: दो छोटे बच्चों को लिफ्ट में फंसने से बचाया, लड़की की बहादुरी देख आप भी थपथपाएंगे उसकी पीठ

लिफ्ट में फंसे बच्चों को बाहर निकालने के लिए लड़की ने अपनी सूझबूझ और पूरी ताकत लगा दी और आखिरकार वह उन्हें बचाने में कामयाब रही। इस पूरे घटना का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कई बार हादसे मशीनों की वजह से भी हो जाते हैं। ऐसे में कोई चाहकर भी उस अनहोनी को रोक नहीं पाता लेकिन एक लड़की अपनी बहादुरी से ना सिर्फ एक अनहोनी को टालती है बल्कि दो मासूम बच्चों की जान भी बचा लेती है। लड़की की बहादुरी का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग उसे किसी फरिश्ता से कम नहीं बता रहे हैं।

लड़की ने दोनों बच्चियों को निकाला बाहर

लड़की ने दोनों बच्चियों को निकाला बाहर (X/@gharkekalesh)

End of Feed