वायरल न्यूज़

Viral Video: ट्रेन के डिब्बे में ‘घर जैसा’ इंतजाम! चलती ट्रेन में खटिया बिछाकर सो गया शख्स और फिर...

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो लोग चलती लोकल ट्रेन के अंदर खटिया डालकर आराम से सोते नजर आते हैं। ट्रेन में भीड़ होने के बावजूद दोनों ऐसे सो रहे हैं जैसे घर पर हों।

Image

चलती ट्रेन में खटिया बिछाकर सो गया शख्स (Photo: Instagram/ayush__ayush_165)

Viral Video: भारतीय ट्रेनों में भीड़ का नजारा आम बात है। कभी लोग ट्रेन पकड़ने के लिए प्लेटफॉर्म पर दौड़ते दिखाई देते हैं तो कभी सीट को लेकर बहस करते नजर आते हैं। खासकर लोकल ट्रेनों (Indian Railways video) में तो अलग ही दृश्य देखने को मिलते हैं। कोई सब्जियों की टोकरी लेकर चढ़ जाता है तो कोई साइकिल तक अंदर ले आता है। लेकिन क्या आपने कभी किसी को ट्रेन के अंदर खटिया बिछाकर सोते देखा है?

ट्रेन के दरवाजे के पास शख्स ने बिछाई खटिया

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो (Local Train Viral Video) में दो लोग लोकल ट्रेन के दरवाजे के पास खटिया डालकर आराम से सोते हुए दिखाई दे रहे हैं। ट्रेन चल रही है और आसपास यात्री बैठे और खड़े हैं, लेकिन ये दोनों ऐसे सो रहे हैं जैसे अपने घर के आंगन में आराम कर रहे हों। वीडियो की शुरुआत एक भीड़भाड़ वाली लोकल ट्रेन से होती है। दरवाजे के पास खटिया बिछी हुई है और उसी पर दोनों शख्स गहरी नींद में नजर आते हैं। पास में कुछ लोग सीट पर बैठे हैं और दरवाजे के पास खाने के पत्तलों के बड़े-बड़े बंडल भी रखे हुए दिखते हैं।

आमतौर पर जब सीट नहीं मिलती तो लोग फर्श पर अखबार या प्लास्टिक बिछाकर बैठ जाते हैं या लेट जाते हैं, लेकिन खटिया लाकर सोना बेहद हैरान करने वाला दृश्य है। इस अनोखे नजारे को देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ इसे जुगाड़ बता रहे हैं तो कुछ इसे नियमों की अनदेखी कह रहे हैं। कुल मिलाकर, चलती ट्रेन में खटिया डालकर सोने का यह दृश्य लोगों के लिए किसी अजूबे से कम नहीं है। इस वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर ayush__ayush_165 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे अभी तक लाखों लोगों ने देखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article