उडुपी महोत्सव में नाचते दिखे थलपति विजय? VIDEO ने किया कन्फ्यूज, फिर सामने आया चौंकाने वाला सच

एक शख्स खुली गाड़ी में बैठकर भीड़ से गुजरा, जिसका चेहरा और अंदाज तमिल सुपरस्टार थलपति विजय से मिलता-जुलता लग रहा था। अब सवाल यह है कि क्या वह शख्स सच में थलपति विजय ही थे या फिर कोई और?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर एक पल के लिए हर कोई हैरान रह गया। वीडियो में एक शख्स खुली गाड़ी में बैठकर लोगों के बीच से गुजरता नजर आ रहा है। उसका चेहरा और अंदाज तमिल सुपरस्टार थलपति विजय से काफी मिलता-जुलता है। यही वजह है कि कई लोगों को लगा कि अभिनेता खुद उडुपी के एक महोत्सव में पहुंचे हैं लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया, जब पता चला कि यह शख्स असल में थलपति विजय नहीं, बल्कि उनका हमशक्ल है। विजय जैसे लुक की वजह से इस शख्स ने महोत्सव में मौजूद लोगों का खूब ध्यान खींचा।

Thalapathy Vijay lookalike Viral Video

क्या यह शख्स थलपति विजय हैं? वैसा ही शक्ल और अंदाज देख सोशल मीडिया यूजर्स हुए कन्फ्यूज (Instagram/@pra_tix)

खुली गाड़ी में निकला हमशक्ल

वायरल वीडियो (Viral Video) उडुपी के रथाबेड़ी इलाके का बताया जा रहा है। यहां विटलापिंडी महोत्सव के दौरान विजय के हमशक्ल को खुली गाड़ी में घूमते हुए देखा गया। उसने अभिनेता जैसा लुक बना रखा था और भीड़ की तरफ हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन भी किया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों की नजरें उसी पर टिक गईं। कई लोगों ने तुरंत अपने मोबाइल फोन निकाले और उसका वीडियो बनाने लगे। मामला तब और दिलचस्प हो गया, जब उसके आसपास सुरक्षा कर्मी और एक काली कार भी नजर आई। पूरा माहौल कुछ ऐसा था कि देखने वालों को लगा जैसे कोई बड़ा स्टार वहां पहुंच गया हो।

End of Feed