VIDEO: गर्व है ऐसे गुरु पर, बेघर बच्चों को सड़क पर लगे स्ट्रीट लाइट के नीचे पढ़ाते दिखे मास्टर जी

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक दिल को छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक टीचर बेघर और जरूरतमंद बच्चों को सड़क किनारे लगे स्ट्रीट लाइट की मद्धम रोशनी में पढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं।

किसी भी देश का भविष्य शिक्षा ही गढ़ती है और यह शिक्षा देने के काम टीचर्स का होता है। तभी गुरुओं को देवता से भी ऊपर का दर्जा दिया गया है। टीचर्स बच्चों को शिक्षा देने के साथ-साथ उनके सुनहरे भविष्य को गढ़ने का काम करते हैं लेकिन यह बहुत ही दुख की बात है कि हमारे देश में ऐसा नसीब हर किसी बच्चे का नहीं है। कुछ बच्चे पैदा होने के जैसे ही अपने कदमों से चलना शुरू करते हैं, वैसे ही उन पर घर की जिम्मेदारियों का बोझ डाल दिया जाता है। उनसे सड़कों पर भीख मंगवाई जाती है। छोटे-मोटे सामान बेचने को मजबूर किया जाता है। ऐसे में ये बच्चे शिक्षा से लाखों कोस दूर हो जाते हैं।

बेघर बच्चों को पढ़ाते दिखे मास्टर जी

बेघर बच्चों को पढ़ाते दिखे मास्टर जी (X/@gharkekalesh)

End of Feed