कई लोगों का काम ऐसा होता है कि एडवेंचर उनके जीवन में हर रोज देखने को मिलता है। जैसे पहाड़ चढ़ने वाले लोग, पेड़ काटने वाले, बाइकर्स, समुद्र में गोता लगाने वाले लोग। इसी लाइन में इलेक्ट्रिशियन भी खड़े नजर आते हैं। जिनका काम पूरी दुनिया में बिजली के करंट को पहुंचाना। गांव, शहर, देश-दुनिया चारों तरफ बिजली के नेटवर्क को फैलाने का काम इनका ही होता है। यह काम कितना एडवेंचर्स और खतरनाक होता है उसका एक नजारा आप इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं।
गांव में हाईटेंशन तार खींचते दिखे युवक
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ इलेक्ट्रिशियन गांव के खेतों में हाईटेंशन तार खींचने का काम कर रहे हैं। जहां नीचे खड़े कुछ लोग रस्से से भारी-भारी तार को खींचते दिख रहे हैं। वहीं, ऊपर तार पर खड़े कुछ लोग उस पर चलते दिख रहे हैं और तार को टाइट करने का काम कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि यह काम जितना खतरनाक है उतना ही इसे करने वाले लोग अनुभवी भी हैं। तार पर बैलेंस बनाकर चलना कोई बच्चों का खेल नहीं है। आप देख सकते हैं कि इलेक्ट्रिशियन कैसे तारों पर तेजी से उसे खींचते हुए सीधे भाग रहे हैं और ऐसे खतरनाक स्थिति में भी वे ना तो घबरा रहे हैं और ना ही उनका बैलेंस बिगड़ रहा है। वे बिल्कुल तेजी से तार पर एक सीध में दौड़ते दिख रहे हैं।
वीडियो को मिला 1 मिलियन व्यूज
इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @yesofficialraja नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 1 मिलियन व्यूज और 27 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर लोगों ने कमेंट करते हुए इन इलेक्ट्रिशियन्स की हिम्मत को सलाम किया है। कई लोगों ने उनके अनुभव और तजुर्बे को भी तारीफ की है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
