वायरल न्यूज़

जब शादी में ऐसे दोस्त पहुंच जाएं तो माहौल बन ही जाता है, Viral Video देख छूट जाएगी आपकी हंसी

शादी में यार-दोस्तों के मौज-मस्ती के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हाल में ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसमें दूल्हे के दोस्तों ने अपनी मजेदार हरकतों से शादी को यादगार बना दिया।

Image

शादी के रस्म पर दोस्तों ने किया ऐसा काम कि फूट पड़ा हंसी का फव्वारा (X/@ChapraZila)

शादी में अगर यार-दोस्त पहुंच जाएं तो मौज-मस्ती का कोई ठिकाना नहीं होता। अक्सर सोशल मीडिया पर शादी में दोस्तों की शरारत भरी मस्ती के वीडियो देखने को मिलते हैं। जहां दोस्त ऐसा लॉफ्टर बॉम्ब फोड़ते हैं कि लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं। हाल में एक ऐसी ही शादी का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक कपल की शादी में आए उनके दोस्तों ने हंसी का ऐसा तड़का लगाया कि लोग खिलखिलाते हुए अपना पेट पकड़ कर गिर पड़े।

दोस्तों ने दूल्हा-दुल्हन के खूब लिए मजे

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन जयमाल की रस्म निभा रहे हैं। इस दौरान दुल्हन जब दूल्हे का स्वागत करते हुए उसकी आरती उतारती है तो स्टेज के नीचे खड़े दूल्हे के दोस्त "ॐ जय जगदीश हरे..." (Om Jai Jagdish Hare) आरती गीत गाने लगते हैं। दोस्तों की इस गीत को सुनकर वहां मौजूद मेहमानों की हंसी छूट जाती है और सब खिलखिलाकर हंस पड़ते हैं। दोस्तों की इस मस्ती को देख दूल्हा-दुल्हन भी हंसते हुए दिखाई देते हैं। इसके बाद शादी में लगातार हंसी के ठहाके लगते रहते हैं।

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आए हैं। जहां लोगों ने इस वीडियो पर मजेदार प्रतिक्रिया देते हुए खूब चटकारे लिए हैं। कई लोगों ने तो अपनी शादी पर अपने दोस्तों की हरकतों के बारे में भी बताया है। जहां बताया गया है कि दोस्त कैसे किसी की शादी को यादगार बना देते हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article