Tau Funny Fight Video: सोशल की दुनिया काफी अजीब है, यहां आपको कई बार ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ नजारे तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। एक ऐसा ही वीडियो (Viral Video) इन दिनों सुर्खियों में है, जिसमें दो ताऊ के बीच जमकर गुत्थम-गुत्थी हो रही है। जिस तरह से दो बुजुर्ग लड़ रहे हैं, उसे देखकर लोग हैरान भी हैं और जमकर ठहाके भी लगा रहे हैं। इतना ही नहीं इस मजेदार वीडियो (Funny Video) पर यूजर्स जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।
बुजुर्गों के बीच मजेदार लड़ाई, (photo Credit- Instagram)
बच्चे हो, जवान हो या फिर बुजुर्ग, जब गुस्सा आता है तो सब आपे से बाहर हो जाते हैं। गुस्सा आने पर ये नहीं सोचते हैं कहां, क्या कर रहे हैं? इस वायरल वीडियो (Fight Viral Video) में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो किसी गली-मोहल्ले का लग रहा है। एक बुजुर्ग सिगरेट जला रहे होते हैं। तभी दूसरा बुजुर्ग वहां पहुंच जाता है और फूंक मारकर सिगरेट को बुझा देता है। जिससे सिगरेट जलाने वाले बुजुर्ग भड़क जाते हैं और फिर उसपर गुस्सा करने लगते हैं। कुछ सेकंड बाद एक बार फिर यही माजरा होता है। फिर जो होता है उसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।
बुजुर्गों ने माहौल बना दिया
वीडियो (Trending Video) देखकर यकीनन आप भी ठहाके लगा रहे होंगे। अब यह मजेदार नजारा सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'ghantaa' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 21 हजार से ज्यादा लोग वीडियो को देख चुके हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि चचा ने मौज करा दी। जबकि, कुछ का कहना है कि इनकी हरकत तो बच्चों वाली है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
