तमिलनाडु के एक स्कूल के ग्रेजुएशन समारोह का एक प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक छात्र ने सर्टिफिकेट लेते समय फिल्मी अंदाज में पोज दिया, और सबसे खास बात यह रही कि प्रिंसिपल ने भी उसकी नकल कर सबका दिल जीत लिया। यह वीडियो वेथालोगा विद्यालय स्कूल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्यक्रम के दौरान छात्र एक-एक कर मंच पर जा रहे थे और प्रिंसिपल खुद उन्हें सर्टिफिकेट दे रहे थे।
ये भी पढ़ें:
छात्र ने किया ‘पुष्पा’ पोज
जब एक छात्र स्टेज पर पहुंचा, तो उसने चुपचाप खड़े होकर फोटो खिंचवाने के बजाय पुष्पा फिल्म के‘पुष्पा राज’ का पोज दिया। छात्र के इस कॉन्फिडेंस को देखकर प्रिंसिपल मुस्कुराए और बिना झिझक उसी पोज को कॉपी कर महौल को और भी खुशनुमा बना दिया। कुछ देर के लिए दोनों साथ में ‘पुष्पा’ स्टाइल में खड़े रहे। वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगे।
लोगों ने की तारीफ
वीडियो को इंस्टाग्राम पर @vethalogavidhyalayacbse नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा था, “जेन अल्फा स्टेप्स? सर ने कहा – चुनौती स्वीकार की।” सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रिंसिपल की खूब तारीफ की। कई लोगों ने कहा कि ऐसे शिक्षक बच्चों के खास दिन को और भी यादगार बना देते हैं। कुछ ने मजाक में लिखा कि समझ नहीं आ रहा कि बच्चा कौन है और बड़ा कौन!
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
