अजब: मां से ऐसी मोहब्बत, याद में बेटे ने तमिलनाडु में बनवा डाला 'ताज महल' कीमत जान उड़ जाएंंगे होश

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 11, 2023, 11:59 AM IST

Taj Mahal in Tamil Nadu: साल 2020 में बीमारी के कारण शख्स की मां का इंतकाल हो गया था। इसके बाद तमिलनाडु के रहने वाले शख्स ने अपनी मां की याद में ताजमहल जैसी संरचना बनवा डाली। अमरुद्दीन का कहना है कि उनकी मां प्यार और ताकत का प्रतीक थीं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मां की याद में तमिलनाडु में बनवाया ताजमहल
  • 200 मजदूरों ने मिलकर बनाया अनोखा ताजमहल
  • साढ़े पांच करोड़ रुपये का आया कुल खर्च

Taj Mahal in Tamil Nadu: आगरा का विश्व प्रसिद्ध ताजमहल शाहजहां ने अपनी बीवी मुमताज महल की याद में बनवाया था। इसी क्रम में तमिलनाडु के एक शख्स ने अपनी मां की याद में करोड़ों रुपए खर्च कर ताजमहल जैसी संरचना बनवा डाली। तमिलनाडु के तिरुवरुर जिले के रहने वाले अमरुद्दीन शेख दाऊद नाम के बेटे ने अपनी मां की याद में ऐसा कारनामा किया, जो आश्चर्य का विषय बना हुआ है। इस युवक ने करोड़ों रुपये खर्च कर अपनी मां की याद में ताजमहल जैसी संरचना बनवाई है।

taj mahal tamilnadu

मां की याद में ताजमहल (ट्विटर)

मां की याद में बनवा डाला दूसरा ताजमहल

अमरुद्दीन की मां जेलानी बीवी का साल 2020 में बीमारी के कारण इंतकाल हो गया था। इसके बाद अमरुद्दीन ने मां की याद में ताजमहल जैसी संरचना बनवा डाली। अमरुद्दीन का कहना है कि उनकी मां प्यार और ताकत का प्रतीक थीं। 34 साल पहले एक कार दुर्घटना में उनके पिता को खोने के बाद उनकी मां ने अकेले ही 5 बच्चों को पाला। जब अमरुद्दीन के पिता की मौत हुई थी, उस समय मां की उम्र मात्र 30 साल थी। इसके बाद भी उनकी मां ने दोबारा शादी नहीं की और उनको और उनके छोटे भाई-बहनों को अकेले पालकर बड़ा किया।

End of Feed