Viral Video: हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सिडनी स्वीनी सिर्फ अपनी शानदार एक्टिंग ही नहीं, बल्कि अपने साहसी अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो (Stunt Video) शेयर किया है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। सिडनी ने आसमान में उड़ते हुए एक प्लेन के पंख पर चढ़कर खतरनाक 'विंगवॉकिंग' स्टंट को अंजाम दिया है। जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता रही गया। कई लोगों को तो अपनी आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो रहा है।
उड़ते प्लेन पर स्टंट (तस्वीर साभार- @sydney_sweeney)
ये भी पढ़ें - राजा महाबली का 2.0 अवतार! मॉल में रोबोट ने पारंपरिक वेशभूषा में जमकर लगाए ठुमके, देखें Viral Video
शेयर किए गए 360 डिग्री कैमरे के वीडियो में देखा जा सकता है कि सिडनी स्वीनी एक बाईप्लेन के ऊपरी पंख पर सेफ्टी हार्नेस के साथ मजबूती से बंधी हुई हैं। हवा के तेज दबाव और हजारों फीट की ऊंचाई के बावजूद सिडनी के चेहरे पर रत्ती भर भी डर नजर नहीं आ रहा है। अचानक प्लेन हवा में पूरी तरह से उल्टा हो जाता है। जब प्लेन उल्टा घूम रहा होता है, तब भी सिडनी मुस्कुराते हुए नीचे खूबसूरत वादियों और आसमान के नजारों को एंजॉय करती दिखती हैं। इस स्टंट वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते हुए सिडनी स्वीनी ने कैप्शन में लिखा— "Watch Out Tom Cruise"। गौरतलब है कि हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता टॉम क्रूज अपनी फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल' की फ्रैंचाइजी में खुद अपने खतरनाक एरियल और प्लेन स्टंट्स करने के लिए जाने जाते हैं। सिडनी का यह कैप्शन टॉम क्रूज के इसी स्टंट वर्क की तरफ एक मजेदार इशारा था। देखें वीडियो...
खतरनाक स्टंट
वीडियो देखकर एक पल के लिए आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। वीडियो अपलोड होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लाखों लोग सिडनी के इस बेखौफ अंदाज को देखकर हैरान हैं। फैंस कमेंट्स में लिख रहे हैं कि सिडनी स्वीनी को अगली 'मिशन इम्पॉसिबल' फिल्म या किसी बड़ी एक्शन मूवी में कास्ट किया जाना चाहिए। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
