Swedish Girl Love Indian Man: प्यार इस दुनिया का सबसे खूबसूरत अहसास होता है। प्यार में डूबे लोग न जात-पात को मानते हैं और ना ही सरहदों को पहचानते हैं। आपने बहुत सारे ऐसे प्यार के किस्से सुने होंगे, जिसमें किसी देसी लड़के ने विदेशी लड़की को अपना पार्टनर बनाया है। ऐसा ही कुछ हुआ उत्तर प्रदेश के एटा में। जहां एक देसी लड़की ने स्वीडन की लड़की से शादी की। इसमें सबसे अहम बात यह रही कि स्वीडिश लड़की खुद इंडिया आई और उसने एटा के लड़के के साथ शादी रचाई।
शादी (ANI)
देसी दूल्हा विदेशी दुल्हन
एटा शहर में यह अनोखा रिश्ता सुर्खियों में बना हुआ है। युवक का नाम पवन है, जो पिछले 10 सालों से स्वीडन की एक लड़की से प्यार करता था। दोनों के प्यार की शुरुआत फेसबुक से हुई थी। 10 साल पहले पवन और स्वीडन की क्रिस्टन ने फेसबुक पर एक दूसरे से हाय-हैलो करना शुरू किया था।। अब 10 साल बाद दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। स्वीडिश लड़की ने इंडिया आकर हिन्दू रीति-रिवाज से पवन से शादी रचाई। इन दोनों की तस्वीरेंं सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
उत्तर प्रदेश: स्वीडन की युवती को फेसबुक पर भारतीय युवक से प्यार हुआ, भारत पहुंचकर युवती ने युवक से विवाह किया।… t.co/r3MAv73ASj
— ANI (@ANI) Jan 28, 2023
पवन और क्रिस्टन की शादी से दोनों के परिवार वाले बेहद खुश हैं। इस विवाह को लेकर पूरे कस्बे में जोर शोर से चर्चा चल रही है। एटा के अवागढ़ कस्बा निवासी गीतम सिंह बाइक रिपेयरिंग का काम करते हैं। बीटेक करने के बाद उनका बेटा पवन देहरादून में नौकरी करता है। वहां पर स्वीडन की लड़की क्रिस्टन फेसबुक के जरिए उसके संपर्क में आती है। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे को प्यार करने लगते हैं। दोनों पिछले 10 सालों से फोन और विडियो कॉल से बातचीत करते रहे। करीब एक साल पहले पवन और क्रिस्टन की मुलाकात आगरा में हुई थी। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया।
