सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो (Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारतीय महिला स्वीडन की एक ऐसी दुकान दिखाती है, जिसे देखकर कई लोग हैरान रह गए। वीडियो में महिला बताती है कि यहां अलग-अलग तरह के तंबाकू और निकोटिन प्रोडक्ट्स मिलते हैं। महिला की यह बातें सुन लोगों के कान खड़े हो गए।
स्वीडन में तंबाकू की दुकान (Instagram/@gopikapadia)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
स्वीडन में भी लोग खूब करते हैं तंबाकू प्रोडक्ट का इस्तेमाल
वायरल वीडियो (Viral Video) में महिला बताती है कि भारत की तरह स्वीडन में भी लोग निकोटिन प्रोडक्ट्स का खूब इस्तेमाल करते हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि वहां इन्हें अलग नाम और अलग तरीके से बेचा जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह एक बड़े स्टोर के अंदर जाती है, जहां कई तरह के डिब्बे और अलग-अलग फ्लेवर वाले निकोटिन प्रोडक्ट्स रखे दिखाई दे रहे हैं।
खैनी को क्या कहते हैं?
महिला बताती है कि इन प्रोडक्ट्स में कुछ ऐसे भी हैं, जिनमें तंबाकू की जगह केवल निकोटिन होता है। यानी सभी डिब्बों में एक जैसी चीज नहीं होती। वीडियो के आखिर में वह बताती है कि स्वीडन में इस तरह के उत्पादों को 'स्नूस' (Snus) कहा जाता है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का खूब ध्यान खींचा, जहां कई यूजर्स ने वीडियो पर कई मजेदार कमेंट्स किए। किसी ने लिखा, "ये तो खैनी का इंटरनेशनल वर्जन है।" वहीं एक अन्य यूजर ने मजाक में कहा, "इतनी शानदार दुकान तो ज्वेलरी शॉप की भी नहीं होती।" कुछ लोगों ने इसे विदेशी स्टाइल की खैनी बताया, जबकि कई लोगों ने पहली बार स्नूस के बारे में जाना। हालांकि, स्वास्थ्य विशेषज्ञ लंबे समय से यह सलाह देते हैं कि निकोटिन और तंबाकू से जुड़े किसी भी उत्पाद का इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए ऐसे उत्पादों से दूरी बनाकर रखना ही बेहतर माना जाता है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
