Stunt Viral Video: युवाओं में स्टंट (Stunt Viral Video) को लेकर आजकल काफी क्रेज है। कुछ लोग तो ऐसे-ऐसे स्टंट करते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। वहीं, कुछ लोग तो इसके लिए अपनी जान तक की बाजी लगा देते हैं। सोशल मीडिया पर भी स्टंट के कई सारे वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। हालांकि, कई स्टंटबाजों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी होती है। इसी कड़ी में स्टंट का एक और चौंकाने वाला वीडियो (Shocking Video) सामने आया है। जिसमें एक महिला चलती कार के बोनट पर बैठकर खतरनाक स्ंटट कर रही थी। महिला का स्वैग देखकर लोग दंग रह गए। वहीं, अब इस मामले में पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
महिला का खतरनाक स्वैग
ऐसा दावा किया जा रहा है कि ये चौंकाने वाला वीडियो (Trending Video) नोएडा के सेक्टर 113 का है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कई सारी गाड़ियां खड़ी है। तभी रोड पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी चलती हुई आती है। जिसके बोनट पर एक महिला आराम से बैठकर स्टंटबाजी कर रही है। नजारा देखकर ऐसा लगता है जैसे ये रात का सीन हो। कार धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। इस पूरे नजारे को कैमरे में कैद कर लिया गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। अब यह वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर काफी हैरान हैं।
नोएडा की सड़कों पर कार सवार युवती स्टंट करती हुई नजर आई ,कार के बोनट पर सवार युवती अपनी जान के साथ खेलते हुए नजर आई… t.co/VCwYZsBHLB
— ANI (@ANI) Nov 9, 2022
महिला का खतरनाक अंदाज
वहीं, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने भी मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने स्कॉर्पियो चला रहे युवक को पकड़कर कार को जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि जो लड़की बोनट पर बैठी हुई थी, वो पेशे से इंजीनियर है। पुलिस ने इस मामले में जांच तेज कर दी है। गौरतलब है कि इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी है।
