Stunt Video: पहाड़ी पर गया था स्टंटबाजी करने, पैर फिसला चट्टान से लड़ा और शख्स के उड़ गए परखच्चे

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 05:12 PM IST

Stunt Video Viral: वीडियो में एक शख्स पहाड़ी पर स्टंट करने पहुंचा था। इसके बाद जो होता है, वह देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। दरअसल, शख्स का पहाड़ी से पैर फिसल जाता है। इसके बाद नीचे गिरते-गिरते उसके परखच्चे उड़ जाते हैं। आप देख सकते हैं कि वह पहाड़ी से टकराते हुए नीचे गिरता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • रूह कंपाने वाला वीडियो हुआ वायरल
  • शख्स को स्टंट करना पड़ गया भारी
  • चट्टानों से टकराते हुए खाई में जा गिरा

Stunt Video Viral: इंटरनेट पर वायरल होने के लिए लोग न जाने क्या-क्या करते हैं। कुछ लोग तो इंटरनेट पर वायरल होने के लिए अपनी जान भी जोखिम पर डालने से पीछे नहीं हटते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स पहाड़ी पर स्टंट करने पहुंचा था। इसके बाद जो होता है, वह देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। दरअसल, शख्स का पहाड़ी से पैर फिसल जाता है। इसके बाद नीचे गिरते-गिरते उसके परखच्चे उड़ जाते हैं।

stunt

स्टंट वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स कुछ अलग दिखाने के चक्कर में टीशर्ट उतारकर पहाड़ी पर चढ़ जाता है। यही गलती उसके लिए भारी पड़ती है। वह ऐसी जगह पहुंच जाता है, जहां फिसलन बहुत ज्यादा होती है। आप देख सकते हैं कि शायद शख्स को भी उस जगह पहुंचकर पछतावा हो रहा होता है। तभी उसका पैर फिसल जाता है। पैर फिसलने के बाद वह नीचे गिरने लगता है। आप देख सकते हैं कि वह पहाड़ी से टकराते हुए नीचे गिरता है। यह सब देखकर ऐसा लगता है कि नीचे पहुंचते-पहुंचते उसके परखच्चे उड़ गए होंगे। देखें शॉकिंग वीडियो-

End of Feed