सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों की हंसी रोके नहीं रुक रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्कूली छात्र iPhone के डब्बे को लंच बॉक्स बना चुका है। इतना ही नहीं, वह छात्र उसी डब्बे में पराठे भरकर भी अपने स्कूल ले गया है।
iPhone के डब्बे में पराठे भरकर ले गया छात्र (Instagram/@official_nekiram_confession)
iPhone का डब्बा बना लंच बॉक्स
वीडियो में साफतौर पर आप देख सकते हैं कि स्कूल में लड़के ने एक नए iPhone के डब्बे को अपना लंच बॉक्स बना डाला है। स्कूल में छात्र के हाथों में iPhone का डब्बा देख टीचर को लगा कि वह छात्र स्कूल में ही iPhone लेकर चला आया है। जिसके बाद टीचर उसे स्कूल में फोन लाने के लिए डांट लगाती हैं और कहती है कि वह iPhone के डब्बे को खोलकर दिखाए। छात्र के इस शरारत को देखने के लिए पूरा क्लास इकट्ठा हुआ पड़ा है। जैसे ही छात्र उस iPhone के डब्बे को खोलता है। अंदर का नजारा देख टीचर समेत अन्य बच्चे भी हैरान रह जाते हैं।
लंच में पराठे लेकर पहुंचा था छात्र
दरअसल, वह छात्र उस iPhone के डब्बे में फोन नहीं बल्कि पराठे भरकर लाया था। शायद उसने अपना लंच बॉक्स कहीं गुम कर दिया होगा, इसलिए उसने घर पर रखे iPhone के डब्बे को लंच बॉक्स की तरह इस्तेमाल कर लिया। जैसे ही छात्र उस डब्बे को खोलता है, पूरे क्लास में पराठों की खुशबू फैल जाती है। यह देख क्लास के बच्चे हंसने लगते हैं और शोर मचाने लगते हैं। इतने में टीचर गुस्से से तिलमिला जाती हैं और उन बच्चों को अपनी सीट पर जाने को बोलती है। इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @official_nekiram_confession नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
वीडियो पर लोगों के मजेदार कमेंट्स
इस वीडियो को देखने के बाद लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। साथ ही वीडियो पर अपने मजेदार कमेंट्स भी किए। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ये है असली जुगाड़ू इंडियन!" दूसरे ने लिखा, "iPhone 17 Pro Max की जगह आलू पराठा Pro Max."
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
