वायरल न्यूज़

Viral Video: सिर पर टोपी और कंधे पर बिल्ली... जब डिग्री लेने मंच पर पहुंचा छात्र, देखते ही रह गए प्रोफेसर

Viral Video: सोशल मीडिया पर हाल ही में ग्रेजुएशन सेरेमनी का एक बेहद प्यारा और मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। आर्किटेक्चर ग्रेजुएट नवल तांबुलकर जब स्टेज पर अपनी डिग्री लेने पहुंचे, तो उनके साथ कोई आम मेहमान नहीं, बल्कि उनकी पालतू बिल्ली भी उनके कंधे पर बैठी हुई थी।

Image

डिग्री लेने बिल्ली को लेकर पहुंचा छात्र (तस्वीर साभार- @shutupnaval)

Viral Video: ग्रेजुएशन डे हर स्टूडेंट की जिंदगी का सबसे खास और यादगार पल होता है। सालों की मेहनत के बाद जब गाउन पहनकर स्टेज पर जाने और डिग्री हासिल करने का मौका मिलता है, तो खुशी का ठिकाना नहीं रहता। लेकिन, क्या आपने कभी किसी स्टूडेंट को अपनी बिल्ली के साथ डिग्री लेते देखा है? हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो जमकर बवाल मचा रहा है, जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आलम ये है कि यह वीडियो (Trending Video) सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और यूजर्स इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

    मामला आर्किटेक्चर के एक छात्र नवल तांबुलकर से जुड़ा है। नवल जब स्टेज पर अपनी डिग्री लेने के लिए बढ़े, तो सबके होश उड़ गए। काले रंग के ग्रेजुएशन गाउन और कैप पहने नवल के दाहिने कंधे पर उनकी क्यूट सी पालतू बिल्ली बड़े ही टशन और आराम से बैठी हुई थी। बिल्ली का अंदाज ऐसा था मानो पूरे 5 साल आर्किटेक्चर की पढ़ाई उसने खुद ही की हो। बिल्ली न तो भीड़ से डरी और न ही कैमरे से घबराई। वह बिल्कुल शांत होकर पूरे गर्व के साथ अपने मालिक के कंधे पर बैठी रही। वहीं, स्टेज पर मौजूद डीन, चीफ गेस्ट और प्रोफेसर्स आमतौर पर काफी गंभीर नजर आते हैं, लेकिन इस 'फ्रीक्वेंट फेलो' को देखकर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पाया। जैसे ही नवल उनके पास पहुंचे, प्रोफेसरों के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान आ गई। कुछ प्रोफेसर तो नवल को डिग्री देने के साथ-साथ बिल्ली को प्यार से पुचकारते और सहलाते नजर आए। देखें वीडियो...

    वीडियो ने जीता लोगों का दिल

    वीडियो देखकर आप हैरान भी हो रहे होंगे और हंसी भी छूट रही होगी। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस shutupnaval नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को 1.2 मिलियन से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मैं यह वीडियो अपनी बिल्ली को दिखाने जा रहा हूं, ताकि उसे समझ आए कि बाकी बिल्लियां कॉलेज जाकर डिग्रियां ला रही हैं। एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि भाई, इसको अब 'कन्वोकेशन' नहीं, बल्कि 'कैटवोकेशन' घोषित कर देना चाहिए। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article