गजब: मछुआरे के जाल में फंसा अनोखा जीव, सिर मगरमच्छ और धड़ मछली का...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2022, 05:37 PM IST

Ajab Gajab News in Hidni: एक मछुआरे के जाल में ऐसा जीव फंसा, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। कई लोगों को तो अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था।

KEY HIGHLIGHTS
  • मछुआरे के जाल में फंसा अजीबोगरीब जीव
  • मछली को देखकर लोग रह गए हैरान
  • ग्रामीणों ने मछली कान क्रोकोडाइल फिश रखा

Ajab Gajab News: ये दुनिया अजीबोगरीब रहस्यों से भरी हुई है। यहां आपको कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार ऐसी सच्चाई सामने आती हैं, जिनके बारे में जानकर दुनिया हैरान रह जाती है। एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है झारखंड से, जहां एक मछुआरे के जाल में ऐसा जीव फंसा, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। आलम ये है कि यह मामला चर्चा का विषय बन चुका है और लोग काफी हैरानी जता रहे हैं।

Crocodile Fish

मछुआरे के जाल में फंसा अजीबोगरीब जीव

रिपोर्ट के अनुसार, धनबाद के गोविंदपुर प्रखंड के अमरपुर पंचायत स्थित अमलाटांड गांव में एक मछुआरा हर दिन की तरह मछली पकड़ने गया था। कुछ समय बाद मछुआरे के जाल में मछली फंस गई। मछुआरे ने जैसे ही मछली को पानी से बाहर निकाला और उसे देखा तो वह दंग रह गया। क्योंकि, उस अजीबोगरीब जीव का सिर मगरमच्छ की तरह था, जबकि धड़ मछली की तरह दिख रही थी। मछुआरे ने इसकी सूचना गांववालों को दी। सूचना मिलते ही गांव के लोग उसे देखने के लिए जमा हो गए और यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था।

End of Feed