VIDEO: हौसले के आगे हार गई दिव्यांगता...बिहार की यह 'लक्ष्मी' पैरों से लिख रही अपनी किस्मत, जज्बे को लोग कर रहे सलाम

Viral Video: बिहार के कटिहार की कक्षा 4 की छात्रा लक्ष्मी जन्म से ही दिव्यांग है और उसके दोनों हाथ नहीं हैं। लोगों ने माता-पिता को सलाह दी थी कि इसे फेंक दो, लेकिन माता-पिता ने हिम्मत नहीं हारी। आज वही लक्ष्मी अपने पैरों की उंगलियों से बैग की जिप खोलती है, कॉपी के पन्ने पलटती है और खूबसूरत लिखावट से अपनी तकदीर लिखती है।

Viral Video: अक्सर कहा जाता है कि इंसान की किस्मत की लकीरें उसके हाथों में होती हैं, लेकिन बिहार के कटिहार (katihar) जिले की रहने वाली मासूम लक्ष्मी ने इस कहावत को पूरी तरह बदल दिया है। जन्म से ही दोनों हाथ न होने के बावजूद, लक्ष्मी आज अपने पैरों से अपनी तकदीर की इबारत लिख रही है। उसका यह अटूट जज्बा और हिम्मत देखकर हर किसी की आंखें नम हो जाती है और सिर सम्मान से झुक जाता है।

End of Feed