गिलहरी पी रही थी बड़े मजे से पानी, तभी मछली ने किया कुछ ऐसा, वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक गिलहरी और मछली का वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। जिस समय गिलहरी पानी पी रही होती है, उसी समय मछली का आना और गिलहरी को छेड़ना। इंटरनेट यूजर्स इस वीडियो को देखकर हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं।

आज का समय ऐसा है कि अगर किसी के पास टच वाला मोबाइल फोन है। तो वह व्यक्ति सोशल मीडिया पर जरूर होगा। हां, यह बात अलग है कि वह सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर हो। यह जरूरी नहीं है। पर वह किसी ना किसी प्लेटफॉर्म पर अवश्य होगा। आप भी अगर सोशल माडिया पर हैं तो आप हर दिन अलग-अलग किस्म के वायरल वीडियो को देखते होंगे। इस समय भी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Squirrel viral video

गिलहरी पी रही थी पानी, मछली ने कर दिया डिस्टर्ब (फोटो: X/@buitengebieden)

मछली की हरकत से बुरी तरह से डर गई गिलहरी

जहां पर एक गिलहरी तालाब जैसी बनी किसी चीज में पानी पी रही होती है। इसी में पहले से मछलियां मौजूद होती है। जैसे ही गिलहरी पानी पी रही होती है। ठीक उसी समय मछली गिलहरी के पास जाकर उसके होठों को चूम लेती है। जिससे गिलहरी बहुत बुरी तरह से डर जाती है। जिसके बाद वह थोड़ा पीछे होकर पानी में यह देखने की कोशिश करती है कि उसे पानी पीते हुए किसने डिस्टर्ब किया। जिसके बाद मछली भी उस जगह से चली जाती है। इंटरनेट पर 19 सेकंड के इस क्यूट से वीडियो को देखकर आपका भी मन और दिल दोनों खुश हो जाएगा।

End of Feed