आटा किसने गिराया, बच्चा और बिल्ली की क्यूट वाली नोकझोंक वायरल, वीडियो देख आपकी भी नहीं रुकेगी हंसी

सोशल मीडिया पर इस समय एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें आप देख सकते हैं कि एक छोटा बच्चा और बिल्ली आटा गिराने की गलती एक-दूसरे पर डालते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की मासूमियत पर आप भी अपना दिल हार बैठेंगे।

सोशल मीडिया पर आपने छोटे बच्चों के कई वायरल वीडियो देखे होंगे। जिसमें वह कोई ना कोई ऐसी चीज करते हुए दिखाई दे जाते हैं, जिस वजह से वीडियो वायरल हो जाती है। साथ ही आपमें से हर कोई इंटरनेट पर जानवरों के भी वीडियो देखते होंगे, जिसे देखने के बाद आपके चेहरे पर एक हल्की सी मुस्कान आ जाती होगी। इस समय सोशल मीडिया पर एक छोटा बच्चा और बिल्ली का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद यूजर्स भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

baby and cat viral video

वीडियो देख आपकी भी नहीं रुकेगी हंसी (फोटो: X/@Sheetal2242)

इस 15 सेकंड के वायरल वीडियो में आप देखते हैं कि क्यूट सा बच्चा फर्श पर बैठा हुआ है। उसी के पास में एक बिल्ली भी बैठी हुई है। बच्चा का हाथ किसी सफेद चीज से सना हुआ है, शायद आटा हो। इसी बीच एक महिला की पीछे से आवाज आती है जिसमें वह इस बच्चे से अंग्रजी में पूछ रही होती है कि ये आपने क्या किया? बच्चा तुरंत में बिल्ली की तरफ उंगली कर देता है।

End of Feed