बुजुर्ग को मिला गजब का वरदान! 40 साल में 13 बार काटा सांप लेकिन हर बार बच गई जान, जानें कैसे हो रहा है यह चमत्कार

आस्था और अंधविश्वास की गुत्थी में उलझी एक चमत्कारिक घटना सामने आई है, जहां एक बुजुर्ग शख्स को हर तीन साल बाद एक काला सांप काटता है, लेकिन हर बार उस बुजुर्ग शख्स की जान हनुमान मंदिर में होने वाली झाड़फूंक से बच जाती है। इस घटना को विज्ञान भी समझा पाने में असमर्थ है।

उत्तर प्रदेश के झाँसी जिले से करीब 45 किलोमीटर दूर चिरगाँव थाना क्षेत्र के पट्टी कुमर्रा गाँव में एक ऐसी घटना सामने आई, जो विज्ञान और आस्था के बीच एक अनसुलझा रहस्य बन गई। यह कहानी है 70 वर्षीय सीताराम अहिरवार की, जिन्हें पिछले 40 साल से हर तीन साल में एक काला सांप जरूर काटता है और हर बार उनकी जान गांव के हनुमान मंदिर में की जाने वाली झाड़फूंक से बच जाती है। अब तक यह सांप सीताराम को 13 बार काट चुका है, फिर भी वे जीवित हैं। इस बार भी, चार-पांच दिन पहले, भादौ के महीने में सांप ने उन्हें काटा और एक बार फिर मंदिर में हुई झाड़फूंक से उनकी जान बच गई।

End of Feed