Viral Video: आज के दौर में जहां बच्चे मोबाइल गेम्स और टीवी में व्यस्त रहते हैं, वहीं सोशल मीडिया पर सामने आए एक नन्हे योगाभ्यासी के वीडियो ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस वायरल वीडियो में एक छोटा बच्चा योग और संतुलन की ऐसी कला का प्रदर्शन कर रहा है, जिसे करने में बड़े-बड़े धुरंधरों के पसीने छूट जाते हैं। आलम ये है कि यह वीडियो (Trending Video) सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग बच्चे की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
मासूम बच्चे का अनोखा कमाल (तस्वीर साभार- @bmyc2026)
ये भी पढ़ें - Viral Video: स्कूल के बच्चों ने बनाया 'मानव त्रिशूल', कैमरे में कैद हुआ अद्भुत नजारा, क्रिएटिविटी के फैन हुए लोग
वीडियो की शुरुआत में बच्चा योग मैट पर सहजता से पद्मासन लगाकर बैठता है। इसके बाद वह अपने दोनों हाथों को जमीन पर टिकाकर धीरे-धीरे पूरे शरीर का संतुलन हाथों की हथेलियों पर ले आता है। बिना किसी सहारे के वह हवा में स्थिर होकर कठिन योगाभ्यास की मुद्रा धारण करता है। उसकी पीठ का झुकाव और शारीरिक लचीलापन यह स्पष्ट दर्शाता है कि उसने इसके लिए कठिन परिश्रम और नियमित अभ्यास किया है। इस तरह के कठिन योग आसनों के लिए न केवल शारीरिक मजबूती बल्कि मानसिक एकाग्रता और रीढ़ की हड्डी के बेहतरीन लचीलेपन की आवश्यकता होती है। इतनी कम उम्र में बच्चे का यह आत्मविश्वास और संतुलन प्रेरणादायक है। देखें वीडियो...
बच्चे का चौंकाने वाला योगासन
वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता ही रह गया। आलम ये कि इस वीडियो को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर वीडियो को bmyc2026 नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर मिलियन में व्यूज आए हैं। जबकि, सात लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं लोग बच्चे की कड़ी मेहनत और उसके शिक्षकऔर अभिभावकों की सराहना कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे 'सुपरबॉय' और 'योग का भविष्य' बताया है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
