Shocking Video: पहले लगा पेड़ की जड़ें हैं, पास जाते ही निकला विशाल अजगरों का खौफनाक झुंड, देखें वीडियो

Ajgar Viral Video: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जमीन पर पड़ा ढेर पहले पेड़ की जड़ों जैसा दिखता है, लेकिन असल में वह कई बड़े अजगरों का झुंड निकलता है। इस घटना ने लोगों को जंगल और पहाड़ी इलाकों में सतर्क रहने की बड़ी सीख दी है।

Python Snake Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को सतर्क रहने की बड़ी सीख दी है। खासकर उन लोगों के लिए यह खबर बेहद जरूरी है, जिन्हें पहाड़ों या जंगलों में घूमना पसंद है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा इलाके का है। यहां गहलियां क्षेत्र के पास कलोथरे वाली माता मंदिर के आसपास कुछ लोगों ने जमीन पर एक अजीब सा गुच्छा देखा। पहली नजर में वह सूखी लकड़ियों या पेड़ की जड़ों का ढेर लग रहा था। मोटी और उलझी हुई आकृतियों को देखकर किसी को भी यही लगता कि यह सामान्य चीज है, इसलिए लोग उसे नजरअंदाज करते रहे।

Kangra Himachal python video

पत्थर मारते ही हिलने लगा ढेर (Photo: Instagram/rakeshsolan)

कुंडली मारकर बैठे थे अजगर

लेकिन असली सच्चाई तब सामने आई, जब वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उत्सुकता में उस गुच्छे की ओर एक पत्थर फेंक दिया। जैसे ही पत्थर उस ढेर से टकराया, अचानक पूरा गुच्छा हिलने लगा। यह देखकर वहां मौजूद लोग घबरा गए। थोड़ी ही देर में साफ हो गया कि वह कोई लकड़ी या जड़ नहीं, बल्कि कई बड़े-बड़े अजगर थे, जो एक साथ कुंडली मारकर बैठे हुए थे। यह नजारा इतना चौंकाने वाला था कि लोगों के होश उड़ गए। वहां मौजूद कुछ लोगों ने तुरंत इस पूरी घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। अब यह वीडियो (Kangra Himachal python video) सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और लोग इसे देखकर हैरान हो रहे हैं।

End of Feed