Shocking Video: सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलो पाने के लिए लोग न जाने क्या-क्या हरकते करते हैं। इनमें से कई लोग ऐसे होते हैं, जो लाइन क्रॉस कर जाते हैं। इसी क्रम में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। इस वीडियो में एक शख्स लाइक और फॉलो पाने के लिए कुछ ऐसा कर जाता है, जो उसकी जान भी जोखिम में डाल सकता था। आप इस वीडियो को स्टंट वीडियो भी नहीं कह सकते हैं, क्योंकि यह शख्स सीधा मौत को चुनौती दे देता है।
ट्रेन वीडियो (ट्विटर)
ट्रेन की पटरियों के नीचे लेटा दिखा युवक
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का ट्रेन की पटरियों के पास पहुंचता है और सीधा उसके नीचे लेट जाता है। इसके साथ ही कैप्शन में यह नजर आता है, 'फॉलो कर दो साहब'। इसके बाद कैमरा ट्रेन की तरफ जाता है। आप देख सकते हैं कि पटरी पर तेजी से ट्रेन चली आ रही होती है। इसके बाद भी शख्स उठता नहीं है। ट्रेन तेजी से पटरी पर आती है और शख्स के ऊपर की पटरी से गुजर जाती है। वीडियो को ट्विटर पर अभिषेक नारेडा नामक यूजर ने शेयर किया है। देखें वीडियो-
वीडियो शेयर करने के साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'वीडियो कहां का है यह पता नहीं चल पाया है, लेकिन लोग इस तरह वीडियो बना रहे हैं जो सरासर गलत है ऐसे लोगों के खिलाफ रेलवे पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसा करने से पहले सौ बार सोचे।' इसके साथ ही यूजर ने रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ), केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ट्वीट के साथ टैग किया। आप देख सकते हैं कि नीली शर्ट पहने शख्स ट्रैक और जमीन के बीच लेटा हुआ है। वह तो उसकी किस्मत अच्छी होती है कि इस दौरान उसे किसी तरह का नुकसान नहीं होता है।
