Shocking Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ हैरान करने वाली चीज वायरल होती है। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर डर लग जाता है। इसी तरह का एक वीडियो इन दिनों सामने आया है। इस वीडियो में एक युवक जिस तरह की हरकतें करता नजर आ रहा है, वह आपके होश उड़ा देगा। वीडियो में आप एक युवक को देख पाएंगे, जो अपने हाथ में माचिस की एक डिब्बी लेकर बैठा है। आपको युवक के बगल में ही एक बच्चा भी नजर आएगा।
युवक का अनोखा कारनामा (एक्स- @reveriekeona)
ये भी पढ़ें- Shocking: भारत में है एक ऐसी जगह जहां इंसानों को जाने की नहीं है इजाजत, वजह जान डर जाएंगे आप
वीडियो देखकर कांप उठेंगे आप
वायरल वीडियो में आप देख पाएंगे कि युवक अपने बालों में आग लगाकर अपनी हेयर स्टाइलिंग करना चाह रहा होता है। इसके बाद आगे जो नजर आता है, वह आपकी रूह कंपा देगा। आप देख पाएंगे कि हेयर स्टाइल के चक्कर में युवक के बालों में भयंकर आग लग जाती है। इसके बाद युवक आग बुझाने के लिए कंघे का सहारा लेता है। आप देख पाएंगे कि पास बैठा बच्चा भी इस आग को देखकर डर जाता है। जैसे ही आग भयंकर रूप लेती है, बच्चा वहां से खिसकने लगता है। देखें वीडियो-
इस वीडियो को देखने वालों की आंखें खुली की खुली रह गई हैं। गनीमत यह होती है कि कुछ ही सेकंड में युवक के बाल में लगी आग बुझ जाती है। हालांकि, अब भी युवक खुश हो जाता है और उसका नया हेयर स्टाइल दिखने लगता है। सोचिए अगर थोड़ी सी भी गलती होती, तो यह प्रयोग युवक के लिए खतरनाक साबित हो सकता था। इस हैरान करने वाले वीडियो को @reveriekeona नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।
