Dog Buy Vegetables Video: कुत्ता वफादार होने के साथ-साथ होशियार भी होता है। आपने अक्सर देखा होगा कि कुत्ता अपने मालिक की हर बात समझ लेता है और फिर उसे पूरा करने की कोशिश करता है। इसके बाद भी इन दिनों एक कुत्ते का जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसने लोगों को हैरान कर दिया है। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि कुत्ता सबकुछ कर सकता है लेकिन बाजार जाकर सब्जी कैसे खरीद सकता है। कुछ लोग कह रहे हैं कि इस कुत्ते को बहुत अच्छे से ट्रेंड किया गया है। इसके बाद ही कुत्ता हैरान कर देने वाला काम आसानी से कर रहा है।
कुत्ते का वीडियो (इंंस्टाग्राम)
वीडियो देख रह जाएंगे हैरान
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। आपने शायद ही पहले कभी ऐसा नजारा देखा होगा। जी हां, वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कुत्ता पैसे लेकर मार्केट जाता है और बड़ी होशियारी से सब्जी की खरीदारी करता है। शायद इस बात का भरोसा करना आसान नहीं है, लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद आपको भरोसा हो जाएगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुत्ता पैसे लेकर मार्केट में सब्जी खरीदने आता है। सबसे हैरानी वाली बात तो यह है कि कुत्ते को पता होता है कि उसे कौन सी सब्जी खरीदनी है। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि कुत्ता दुकानदार महिला से इशारे में बात कहकर सब्जी खरीदता है। सबसे पहले वह सब्जी मार्केट में एक दुकान पर पहुंचता है। इसके बाद अपना एक पैर सब्जी पर रखता है। इसके बाद दुकानदार कुत्ते द्वारा लाए गए लाल रंग के डिब्बे में सब्जी रखती है। फिर उसी लाल रंग के डिब्बे से पैसे निकालकर उसमें छुट्टे पैसे रख देती है। आप देख सकते हैं कि दुकानदार कुत्ते से होशियारी दिखाते हुए कम पैसे रखती है, लेकिन कुत्ते उससे पैर के इशारे से कहता है कि पैसे कम हैं। इसके बाद दुकानदार और पैसे डिब्बे में डालती है। इस वीडियो को देखकर यूजर्स काफी भावुक हो गए हैं। वीडियो को beautifulanimals24 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को लोग जमकर पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही कुत्ते की भी खूब तारीफ कर रहे हैं।
