Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। वीडियो एक जंगल से सामने आया है, जहां एक विशाल अजगर जमीन पर पड़ा दिख रहा है। वहीं उसके पास एक शख्स सिर पीट-पीटकर रोता दिख रहा है। अजगर के पास कई सारे लोग खड़े भी दिखाई दे रहे हैं। अगर आप अजगर को गौर से देखेंगे तो उसका पेट काफी ज्यादा फूला दिखाई दे रहा है।
अजगर ने निगला इंसान(इंस्टाग्राम- girawadi__official)
ये भी पढ़ें- Viral Wedding Card: ये है दुनिया का सबसे प्यारा शादी का कार्ड! दूल्हा-दुल्हन की तस्वीर देख दिल हार बैठेंगे
वीडियो देखकर कांप उठेंगे आप
दरअसल, इस अजगर ने एक शख्स को जिंदा निगल लिया है। अजगर ने जिसे जिंदा निगला है, वह पास बैठे रो रहे शख्स का बेटा बताया जा रहा है। आप देख सकते हैं कि पिता बेसुध होकर बिलख रहा है। यह दृश्य बहुत ही ज्यादा भयावह है। इस दृश्य को देखकर लोगों की आत्मा कांप उठी है।यकीनन आप भी इस वीडियो को देखकर रोने लगेंगे। देखें वीडियो-
आपको बता दें कि इसके बाद का एक और वीडियो भी है, जिसमें लोग उस अजगर के पेट को चीरकर शख्स को बाहर निकालते हैं। बता दें कि जैसे ही अजगर का पेट फाड़ा जाता है। उसमें से एक इंसान का मृत शरीर बाहर निकालता है। पूरी घटना ने यूजर्स को झकझोर कर रख दिया है। इस हैरान करने वाले वीडियो को इंस्टाग्राम पर girawadi__official नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कब का और कहां का है।
