एक बार में 3000 लोग पार करते हैं सड़क, टोक्यो के इस चौराहे का Video देख दंग रह गए लोग

इस चौराहे के वीडियो में दिखाया गया है कि जैसे ही ट्रैफिक सिग्नल लाल होता है, चारों तरफ से आने वाली गाड़ियां रुक जाती हैं और एक साथ हजारों लोग सड़क पार करने लगते हैं।

इस दुनिया में इंसानों ने कई अद्भुत चीजें बनाई हैं। दुनिया के सात अजूबों को देख लें तो लगता है कि इंसान क्या कुछ नहीं कर सकता। इनमें से ही इंसानों द्वारा बनाया गया एक अद्भुत चीज है, शिबुया स्क्रैम्बल क्रॉसिंग (Shibuya Scramble Crossing), जो दुनिया के सबसे व्यस्त पैदल चौराहों में से एक है। यह चौराहा जापान के टोक्यो में स्थित है। इन दिनों इसका एक वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दिखाया गया है कि इस चौराहे को लोग कैसे पार करते हैं।

दुनिया का सबसे व्यस्त पैदल क्रॉसिंग

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि जैसे ही ट्रैफिक सिग्नल लाल होता है, चारों तरफ से आने वाली गाड़ियां रुक जाती हैं और एक साथ हजारों लोग सड़क पार करने लगते हैं। हैरानी की बात यह है कि एक ही ग्रीन लाइट में करीब-करीब 2,500 से 3,000 लोग बिना एक-दूसरे से टकराए आराम से सड़क को पार कर लेते हैं। इस चौराहे का वीडियो एरियल व्यू में बनाया गया है। जिसे देखने पर ऐसा लगता है जैसे सब कुछ बहुत ही प्लान और सिंक्रोनाइज तरीके से हो रहा हो। जहां हर व्यक्ति अपने रास्ते से चलता है, लेकिन फिर भी कोई किसी से टकराता नहीं। इसी वजह से इस चौराहे को दुनिया का सबसे व्यस्त पैदल क्रॉसिंग माना जाता है।

टोक्यो की तेज रफ्तार जिंदगी का प्रतीक है यह चौराहा

इस क्रॉसिंग की खास बात यह है कि यहां “स्क्रैम्बल सिस्टम” इस्तेमाल होता है। इसका मतलब है कि जब सिग्नल रुकता है, तो सभी दिशाओं से लोग एक साथ सड़क पार कर सकते हैं—सीधे भी और तिरछे (डायगोनल) भी। रोजाना लाखों लोग इस चौराहे से गुजरते हैं। वीकेंड या छुट्टियों के दिनों में यह संख्या और भी ज्यादा हो जाती है। चारों तरफ बड़ी-बड़ी स्क्रीन, चमकती लाइट्स और ऊंची इमारतें इस जगह को और भी आकर्षक बनाती हैं। यह जगह सिर्फ ट्रैफिक का हिस्सा नहीं, बल्कि टोक्यो की तेज रफ्तार जिंदगी का प्रतीक बन चुकी है। दुनिया भर से पर्यटक यहां आते हैं, सिर्फ इस नजारे को देखने और महसूस करने के लिए।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

इस वीडियो के वायरल होने की वजह सिर्फ भीड़ नहीं, बल्कि लोगों का अनुशासन भी है। इतनी भीड़ होने के बावजूद कोई धक्का-मुक्की नहीं होती, हर कोई नियम से चलता है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @wonderofscience नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 5 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 3600 लोगों ने इसे लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

End Article
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करत...

End of Feed