Sher Ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो कई बार ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ मामले ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह जाती है। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के वीडियो (Lion Ka Video) शामिल होते हैं। एक ऐसा ही वीडियो (Lion Attack Video) इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसमें एक बब्बर शेर ने शख्स को खतरनाक तरीके से दबोच रखा है। फिर जो हुआ उसे देखकर यूजर्स की बोलती बंद हो गई।
शेर का खतरनाक अंदाज, (Photo Credit- Instagram)
शेर को 'जंगल का राजा' कहा जाता है। क्योंकि, उसके सामने किसी की एक नहीं चलती है। बड़े-बड़े जानवरों को शेर मिनटों में धूल चटा देता है। कई जानवर तो शेर को देखते ही भाग खड़े होते हैं। ऐसे में जरा सोचिए, अगर शेर किसी इंसान को दबोच ले तो उसकी क्या हालत होगी? इस वायरल वीडियो (Viral Video) में आपको यही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो (Sher Ka Viral Video) में आप देख सकते हैं विशालकाय शेर कितनी ताकत से शख्स को दबोचे हुए है। शख्स खुद को बचाने की लगातार कोशिश कर रहा है। लेकिन, शेर उसने छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। आखिर शेर उसके साथ करता क्या है आप खुद इस वीडियो में देख लें...
शेर का खतरनाक अंदाज
वीडियो देखकर एक पल के लिए आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। अब यह वीडियो वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस खतरनाक वीडियो को 'fatima.tanz' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब तीन लाख लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस नजारे पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोगों का कहना है कि ये जानलेवा हो सकता है। वहीं, कुछ को तो यकीन करना मुश्किल हो रहा है।
