Viral Video: भेड़ से पंगा ले रहा था मासूम बच्चा, फिर जो हुआ उसने थर्राटे काट दिए

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Feb 9, 2023, 10:51 AM IST

Funny Video: सोशल मीडिया पर एक बच्चे और भेड़ का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों की हरकत देखकर लोग जमकर ठहाके लगा रहे हैं। इतना ही नहीं इस मजेदार वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • भेड़ और बच्चे के बीच मजेदार फाइट
  • नजारा देखकर लगाएंगे ठहाके
  • सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो वायरल

Sheep Viral Video: सोशल मीडिया की 'दुनिया' में अगर आप चक्कर लगा रहे है, तो आपको एक से एक मजेदार (Funny Video) चीजें देखने को मिल जाएंगी। कुछ नजारे तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ को देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। इतना ही नहीं इस तरह के वीडियोज (Viral Video) पर लोग जमकर चटकारे लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक भेड़ और बच्चे का ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, उसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

Sheep Video

मजेदार नजारा, (Photo Credit- Instagram)

बच्चे अपनी मासूमियत से अक्सर लोगों का दिल जीत लेते हैं। इतना ही नहीं कई बार ऐसी हरकत कर देते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। इस वायरल वीडियो (Sheep Viral Video) में भी एक बच्चे की हरकत देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं भेड़ों के बीच एक मासूम बच्चा पहुंच जाता है। अचानक बच्चा एक भेड़ से पंगा लेने लगता है और सिर से उसे मारने की कोशिश करता है। लेकिन, भेड़ ने बच्चे को ऐसी टक्कर मारी कि वो सीधे औंधे मुंह जमीन पर गिर पड़ा। फिर रोते हुए वहां से भाग निकला। अब इस नजारे पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं। तो आप भी देखें ये मजेदार वीडियो...

End of Feed