Shadi Ka Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में वैसे तो कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। मगर यहां विवाह से जुड़े वीडियो खूब शेयर किए जाते हैं। इनमें भी जीजा-साली के बीच मजाक से नजारे लोगों को खूब पसंद आता है। अभी जीजा और साली से जुड़ा एक ऐसा ही गजब का वीडियो सामने आया है। इसमें साली ने गलती से जीजाजी की जगह किसी रिश्तेदार का जूता चुरा लिया। साली को जब बाद में इसकी जानकारी हुई तो बेचारी का मुंह लटक गया और खुद हंसी का पात्र बन गई।
जीजा और साली से जुड़ा ये मजेदार वीडियो नेटिजन्स को खूब पसंद आया है। (Insta/ bridal_lehenga_designn)
चुरा लिया रिश्तेदार का जूता
वायरल वीडियो में देखेंगे कि विवाह से जुड़ी रस्म पूरी की जा रही हैं और दूल्हा जूते उतारकर बैठा है। अब इसी मौके का फायदा उठाकर साली वहां पहुंची और जूता उठाकर चली गई। जीजाजी का जूता चुराने का बाद साली की खुशी का ठिकाना नहीं होता। मगर जब पता चला जूता किसी रिश्तेदार का है तब बेचारी का मुंह लटक गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर हंसी भी बहुत आती है।
इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो
वीडियो के आखिर में देखेंगे कि साली अब एक कुर्सी पर चुपचाप बैठी है। मानो वो समझ नहीं पाती कि उससे ऐसी गलती कैसे हो गई। बरहाल विवाह से जुड़ा ये वीडियो नेटिजन्स को खूब पसंद आया है। इसे इंस्टाग्राम पर bridal_lehenga_designn नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
