Seema Haider Viral Video : पबजी से शुरू हुआ प्यार कैसे पाकिस्तान से भारत तक पहुंचा इसकी चर्चा आज देश भर में हो रही है। हम बात कर रहे हैं, पाकिस्तान की सीमा हैदर और नोएडा के रहने वाले सचिन मीणा की। जिनकी लवस्टोरी सोशल मीडिया से लेकर देश भर में सुर्खियों में बनी हुई है। सीमा हैदर को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के दो पक्ष हैं। एक पक्ष है जो उन्हें पाकिस्तानी जासूस बता रहा है तो वहीं, दूसरा पक्ष है जो इनके प्यार को स्वीकार्यता देने के पक्ष में है। सीमा हैदर पाकिस्तान से अकेले नहीं आई हैं बल्कि वे अपने पति को छोड़कर और चार बच्चों को लेकर भारत में आई हैं। उन्हें देखने के लिए सचिन के घर पर रोज ही लोगों का मजमा लगा रहता है। हालांकि अब पाकिस्तान ने भी सीमा हैदर को लेकर टिप्पणी की है और उन्हें वापस भेजने की बात कही है, लेकिन सीमा वापस नहीं जाना चाहतीं। उनका कहना है कि अगर वे वापस गईं तो उनकी हत्या हो सकती है।
सचिन मीणा संग सीमा हैदर।
वायरल हुए वीडियो
सीमा हैदर इंटरव्यू के दौरान अपनी पूरी कहानी बता चुकी हैं। इसके बावजूद लोगों के लिए ऐसा मानना मुश्किल हो रहा है कि प्यार में सचमुच कोई ऐसा कर सकता है। इसी बीच सीमा हैदर और सचिन मीणा के कुछ रोमांटिक वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वे दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। पांचों वीडियो क्रमवार तरीके से हम आपको दिखाते हैं :
1. सुनील पंडित नामक अकाउंट से द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में सीमा गदर की सकीना बनकर गाना गाते हुए नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में लिखा है- 'पाकिस्तान की सीमा हैदर ने गदर मूवी देखकर दनकौर क्षेत्र के रबूपुरा निवासी सचिन के प्यार में बनाई थी रील।'
2. MaheshP85890141 नामक अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो को कैप्शन दिया गया है। इसमें लिखा है कि- 'यहां वीडियो में दिखाई दे रही जोड़ी और कोई नहीं पाकिस्तान से आई सीमा हैदर एंड हिंदुस्तानी लड़का सचिन भारत सरकार को इनको सदस्यता दे देनी चाहिए अभी यहां इंडियन है इनका आधार कार्ड भी जारी कर देना चाहिए।'
3. MaheshP85890141 नामक अकाउंट से शेयर किए गए दूसरे वीडियो में लिखा है कि, 'पाकिस्तान से आई सीमा हैदर हिंदुस्तानी सचिन दोनों की यहां जोड़ी बहुत सुंदर लग रही है।'
4. GreaterNoidaW नामक अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में लिखा है कि, 'ग्रेटर नोएडा में पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने कहा, पाकिस्तान की आजादी से अच्छी है हिंदुस्तान की जेल।'
5. ThakurR50528637 नामक अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो में सचिन सीमा की मांग भरते हुए दिख रहे हैं। कैप्शन में लिखा है कि, 'कुछ इस तरीके से सीमा हैदर की मांग में सिंदूर भरकर सचिन मीणा ने पाकिस्तानी लड़की को बनाया हिंदुस्तान की बहू, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।'
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
