Video: 20 लाख की स्कॉर्पियो लेकिन 6,000 का डीजल भराकर बिना पैसे दिए हुआ फरार, ड्राइवर की करतूत कैमरे में कैद

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक स्कॉर्पियो चालक पेट्रोल पंप पर 6000 का डीजल भरवाकर बिना पैसे दिए वहां से फरार हो गया।

Viral Video: गुरुग्राम से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक स्कॉर्पियो चालक ने पेट्रोल पंप पर करीब 6,000 रुपये का डीजल भरवाया, लेकिन वह बिना पेमेंट किए ही वहां से फरार हो गया। स्कॉर्पियो चालक की यह करतूत पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

Gurugram petrol pump viral video

डीजल भराकर स्कॉर्पियो वाला हुआ फरार (X/@GreaterNoidaW)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

6000 का डीजल भरते ही फर्राटे भरकर भाग गया स्कॉर्पियो चालक

बताया जा रहा है कि यह घटना गुरुग्राम के बिलासपुर-पटौदी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप की है। वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक स्कॉर्पियो पेट्रोल पंप पर आती है। चालक आराम से गाड़ी में डीजल भरवाता है। पेट्रोल पंप कर्मचारी भी तरीके से अपना काम करता है और टैंक फुल होने के बाद पेमेंट का इंतजार करने लगता है, लेकिन तभी अचानक स्कॉर्पियो चालक तेजी से गाड़ी लेकर वहां से भाग जाता है। पेट्रोल पंप के कर्मचारी कुछ समझ पाते, उससे पहले ही गाड़ी सड़क पर फर्राटे भर चुकी थी। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में लगभग 6,000 रुपये का डीजल भरा गया था।

End of Feed