शाबास बेटा! पढ़ाई-लिखाई तो चलती रहेगी लेकिन पेट पूजा पहले, स्कूल जाते हुए लगी भूख तो लंच में मिली मैगी को रास्ते में ही निपटा दिया

सोशल मीडिया पर एक क्यूट से बच्चे का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसने अपने मासूम अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया। वीडियो देख लोगों की प्रतिक्रिया भी सामने आई, जहां कई लोगों ने इस वीडियो पर भर-भरकर अपना प्यार लुटाया।

बच्चे मन के सच्चे! ये बात तो जरूर ही आपने सुनी होगी। बच्चों को देख हर किसी का मन पिघल जाता है। उन्हें और उनकी नटखट हरकतों को देख किसी पत्थर दिल इंसान का भी दिल पिघल जाएगा। कभी उनकी शरारतें लोगों को हंसने का मौका देती हैं तो कभी उनका मासूम अंदाज लोगों को प्यार से भर देता है। ऐसे ही एक नटखट बच्चे का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि जब एक नन्हे बच्चे को स्कूल जाते वक्त भूख लगी तो वह रास्ते में ही रुक गया और सड़क किनारे बैठकर अपने लंच बॉक्स को खोलकर नूडल्स खाने लगा। बच्चा स्कूल जाने की फिक्र छोड़ बड़े ही इतमिनान से अपने लंच बॉक्स को निपटाते हुए दिखा। बच्चे की इस हरकत ने सोशल मीडिया यूजर्स के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी।

Kid Bunked School and eating Maggi on Road

बच्चा स्कूल जाते वक्त रास्ते में ही करने लगा लंच (X/@MOHDIMR1994)

बच्चा रास्ते में ही चट कर गया नूडल्स

वीडियो को देखने से मामले का अंदाजा कुछ ऐसे लगाया जा सकता है कि एक छोटा बच्चा, बैग टांगे जब स्कूल की ओर निकला तो उसे मम्मी के हाथों से बनाए हुए मैगी की याद आने लगी और उसके मुंह में पानी आने लगा। स्कूल जाते हुए रास्ते में बच्चे का मन स्कूल की घंटियों से ज्यादा अपने लंच बॉक्स पर अटक गया। ऐसे में वह खुद को ज्यादा देर तक रोक नहीं पाया और मौका मिलते ही उसने रास्ते में ही सड़क किनारे अपने बैग से लंच बॉक्स निकाला और वहीं अपना डेरा जमा लिया। बच्चा तुरंत अपने टिफिन को खोला और उसमें रखे नूडल्स को बड़े ही चाव से खाने लगा।

End of Feed