Bull Ka Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाएंगी, जिनपर कई बार यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जिसे देखकर लोगों का दिन बन जाता है और बार-बार उस वीडियो (Saand Ka Video) को देखते रहते हैं। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के वीडियो शामिल होते हैं। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो (Bull Viral Video) लोगों के बीच धमाल मचा रहा है, जिसमें एक सांड ने अचानक शादी में एंट्री मारकर बवाल मचा दिया। आलम ये है कि इस वीडियो (Funny Video) को देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं।
सांड ने काटा बवाल, (Photo Credit- Instagram)
ये तो हम सब जानते हैं सांड का स्वभाव काफी खतरनाक होता है। मौका मिलते ही वो हाहाकार मचाने लगता है। कई बार तो गली-मोहल्ले में भी वो जमकर बवाल काट देता है। लिहाजा, सांड को देखते ही लोग भाग खड़े होते हैं। लेकिन, जरा सोचिए अगर किसी पार्टी-फंक्शन में सांड की एंट्री हो जाए तो कैसा माहौल बनेगा? जाहिर सी बात है भगदड़ मच जाएगी। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं पंडाल के अंदर काफी संख्या में लोग मौजूद हैं और खाने का आनंद ले रहे हैं। लेकिन, अचानक वहां एक सांड पहुंच जाता है और लोगों को दौड़ाने लगता है। सांड को बौखलाया देख लोग घबरा जाते हैं और इधर-उधर भागने लगते हैं।
सांड ने मचाया हाहाकार
वीडियो देखकर आप भी जरूर दंग रह गए होंगे। क्योंकि, अगर सांड को बाहर का रास्ता नहीं दिखाया जाता तो परिणाम खतरनाक हो सकता था। किसी ने इस नजारे को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'viney_jatav_vlogs' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'शादी में नाराज फूफाजी आए थे'। एक ने लिखा, 'ऐसे बाराती को कौन भगाता है, खाना तो खिला देना चाहिए'।
